IND vs BAN: सब मना रहे थे छुट्टी, लेकिन टीम के गुरु थे वर्किंग, गुप चुप तरीके से पहुंचे स्टेडियम, फिर खास शख्स से की मुलाकात

WC में भारत का चौथा मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ है। उससे पहले छुट्टी के दिन जाकर मैदान में द्रविड़ ने खास शख्स से मुलाकात की है।

Rahul Dravid MCA ODI World Cup 2023

Rahul Dravid

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की अगली भिड़ंत 19 अक्टूबर को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग से एक दिन की छुट्टी ली। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद ब्लू टीम अपने अगले मुकाबले के लिए 15 अक्टूबर को पुणे पहुंची। जिसके बाद उन्होंने 16 अक्टूबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और कमरे में ही पूरी तरह से आराम किया।

विज्ञापन

आगामी मुकाबले से पूर्व जहां भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने आराम किया। वहीं एक ऐसा शख्स भी रहा जो छुट्टी के दिन भी अपने काम में व्यस्त रहा। वह कोई और नहीं टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ हैं। जब सभी खिलाड़ी आराम कर रहे थे तो वह महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की पिच को अच्छी तरह से भांप रहे थे। यही नहीं उन्होंने इस दौरान ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर के साथ खास बातचीत भी की।

विज्ञापन

बता दें जारी टूर्नामेंट का अबतक एक भी मुकाबला पुणे में नहीं खेला गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मैच इस मैदान का पहला मैच होगा। मैच से पूर्व द्रविड़ पिच का मिजाज समझने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में विजय रथ पर सवार है टीम इंडिया:

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार चल रहा है। जारी टूर्नामेंट में ब्लू टीम ने अबतक कुल तीन मैच खेले हैं। इस बीच उन्हें प्रत्येक मुकाबले में जीत मिली है। रोहित एंड कपंनी अपने उम्दा प्रदर्शन के बदौलत अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ