'यह देखना बड़ा मुश्किल था', ड्रेसिंग रूम में सबकी आंखें थी नम, राहुल द्रविड़ ने बताई अंदर की बात

ODI World Cup 2023. फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का हालन कैसा था, द्रविड़ ने पूरी कहानी बताई है।

Rahul Dravid Yet Not Signed Head Coach Expansion Contract

Rahul Dravid Yet Not Signed Head Coach Expansion Contract

ODI World Cup 2023. अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त मिलते ही मोहम्मद सिराज अपने आंसू नहीं संभाल पाए थे। इसके अलावा कैप्टन रोहित शर्मा को भी भारी मन के साथ मैदान से ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए देखा गया था। यही नहीं अन्य खिलाड़ी भी काफी आहत थे, लेकिन उन्होंने सबके सामने बस खुद को संभाल रखा था। मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो उनके सब्र का बांध टूट गया और सबकी आंखे नम हो गईं।

विज्ञापन

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस पल की पूरी कहानी मैच के बाद बताई है। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल वह (रोहित शर्मा) निराश है। ड्रेसिंग रूम में जैसे अन्य खिलाड़ी मायूस हैं। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। हर कोई दुखी है। एक कोच के तौर पर यह सब देखना बेहद मुश्किल होता है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता है खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के लिए कितनी मेहनत की थी और उन्होंने क्या बलिदान दिया है। इसलिए यह बेहद कठिन है। मेरा मतलब है उनका बतौर कोच यह सब देखना काफी कठिन है। मैं इन खिलाड़ियों को व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं।’

द्रविड़ ने आगे कहा, ‘पिछले महीने हमने मैदान में कितना पसीना बहाया है। किस तरह का क्रिकेट खेला है। यह हर किसी को पता है। पर यह खेल है और खेल में ऐसा होता है। आज बेहतर टीम को जीत मिली है। मुझे यकीन है एक दिन सूरज उदय होगा। इस हार से हम सीख लेंगे और आगे बढ़ेंगे। जैसा की हर कोई करता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ