इंग्लैंड में भारतीय स्पिनर ने मचाया तहलका, पारी में 8 विकेट लेकर वाशिंगटन सुंदर के उड़ाए होश  

Hampshire vs Surrey: भारतीय खिलाड़ियों का पिछले कुछ समय में इंग्लिश सरजमीं पर रिकॉर्ड बहुत अच्छा हुआ है. खासकर काउंटी क्रिकेट में भारतीय स्टार अपनी छाप छोड़ रहे हैं. अब भारतीय स्पिनर ने सरे क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए हैंपशायर के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया. इस खिलाड़ी ने वाशिंगटन सुंदर के भी दोनों पारियों में होश उड़ा दिए. 

Rahul Chahar

Rahul Chahar

Hampshire vs Surrey: काउंटी चैंपियनशिप में अब पहले से मुकाबले ज्यादा भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं. इन खिलाड़ियों ने खुद को इस टूर्नामेंट में साबित भी किया है. अब सरे क्रिकेट टीम के लिए स्पिनर राहुल चाहर ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है. इसी मुकाबले में हैंपशायर के लिए वाशिंगटन सुंदर खेलते हुए नजर आ रहे थे. दोनों ही पारियों में सुंदर राहुल चाहर का ही शिकार बने. राहुल की शानदार गेंदबाजी के कारण सरे क्रिकेट टीम हरा हुआ मुकाबला जीत गई. 

विज्ञापन

राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर दोनों चमके 

मुकाबले में सरे क्रिकेट टीम पहली पारी में सिर्फ 147 रनों पर ही सिमट गई. वाशिंगटन सुंदर ने हैंपशायर के लिए 3 विकेट हासिल किए. चाहर को भी सुंदर ने ही पवेलियन की राह दिखाई. जवाब में हैंपशायर की टीम ने 248 रन बनाकर बड़ी लीड हासिल कर ली. हैंपशायर के लिए सुंदर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. सरे के लिए पहली पारी में राहुल चाहर ने 2 विकेट हासिल किए. जिसमें से एक विकेट उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे सुंदर का लिया. दूसरी पारी में सरे क्रिकेट टीम ने 281 रन बना लिए. हालांकि सुंदर को इस पारी में एक भी विकेट नहीं मिला. काइल एबॉट ने हालांकि 5 विकेट अपने नाम किया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव ने किया बॉयकॉट! तोड़ दी सालों की परंपरा 

दूसरी पारी में भी राहुल ने मचाया तहलका 

हैंपशायर को दूसरी पारी में जीत के लिए 181 रनों की जरूरत थी. उनके लिए जीत आसान नजर आ रही थी, लेकिन हैंपशायर की टीम सिर्फ 160 रनों पर ही सिमट गई. वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन दूसरी पारी में बनाए. इस बार भी उनको राहुल चाहर ने ही पवेलियन की राह दिखाई. दूसरी पारी में राहुल चाहर ने कुल 8 विकेट अपने नाम किया. हैंपशायर की टीम को अकेले ही राहुल चाहर ने निपटा दिया. इसी के साथ उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट अपने नाम किया. चाहर फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रही है. जिसके कारण ही वो भारत ए की टीम में भी नहीं हैं. वहीं ईरानी टीम में भी राहुल को मौका नहीं मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ