सिर्फ अभिषेक- गिल नहीं पाकिस्तान को है टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज का भी खौफ, पाक दिग्गज ने खुद जारी की चेतावनी! 

Asia Cup 2025 Final: भारतीय टीम ने एसीसी एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी में इसका सारा श्रेय फिलहाल युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को मिल रहा है, लेकिन टीम में एक और भी युवा बल्लेबाज है, जो बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन कर रहा है. इस खिलाड़ी से तो पाकिस्तानी स्टार भी फिलहाल खौफ का रहे हैं.

Team India

Team India

Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने अब तक अपने सभी 6 मुकाबले जीते हैं. अब भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है. फिलहाल पाकिस्तान की टीम शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी को तोड़ने का प्लान बना रही होगी. इस बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मध्यक्रम में खेल रहे एक भारतीय खिलाड़ी से अपनी टीम को चेताया है. इस खिलाड़ी के पास अकेले दम पर मैच को पलटने की कला है. 

विज्ञापन

पाकिस्तानी स्टार में है इस युवा भारतीय बल्लेबाज का खौफ 

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब तक एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें सभी जीत का श्रेय भी मिल रहा है. हालांकि इसी टीम में तिलक वर्मा भी मौजूद हैं. तिलक ने मौका मिलने पर मध्यक्रम में आकर कुछ अच्छी पारियां खेली हैं. जिसके कारण ही पाकिस्तानी स्टार तनवीर अहमद का मानना है कि उनकी टीम को तिलक के खिलाफ भी संभल कर रहना होगा. उनका मानना है कि तिलक के पास स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों को बहुत अच्छे से खेलने की कला है. जिसके कारण ही वो बीच के ओवरों में मैच कभी भी बदल सकते हैं. तिलक ने 2 टी20 शतक जड़े हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल बॉयकॉट? फेमस एक्टर ने उठाई मांग

भारतीय टीम कर रही है तैयारी 

लगातार 2 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को एकतरफा अंदाज में हराने के बाद टीम इंडिया अब फाइनल में भी हराने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि पाकिस्तान की टीम को पिछले मैच में श्रीलंका के प्रदर्शन से सीख लेगी होगी. टीम इंडिया पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल में आई थी. ऐसे में अब भारतीय टीम को अपने खेल में और ज्यादा सुधार करना होगा. भारतीय टीम के पास कई ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जो अपने दम पर पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने का दमखम रखते हैं. प्लेइंग 11 में बदलाव होना अभी से ही पक्का नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ