ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला 15 अक्टूबर को अफगानिस्तान और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। मैच के दौरान अफगान सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला जमकर चला। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 80 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली और अफगानिस्तान को 284 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
हालांकि, गुरबाज की यह खुशी कुछ समय के लिए ही रह पाई है। अफगान बल्लेबाज को आईसीसी आचार संहिता लेवल 1 के उल्लंघन के आरोप में कड़ी फटकार लगाई गई है। 21 वर्षीय बल्लेबाज को खिलाड़ियों और सहायता कर्मियों के खिलाफ आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, ग्राउंड उपकरण और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।
यही नहीं गुरबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है, जो कि 24 महीने की अवधि में उनका यह पहला अपराध है। अफगान विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने अपराध को मान लिया है। इसलिए उनके खिलाफ अब कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है।
बता दें इंग्लैंड के खिलाफ रन आउट होने के बाद गुरबाज खुद से बेहद नाराज हो गए थे। इस दौरान उन्होंने मैदान से जाते वक्त पहले अपने बल्ले को जमीन पर मारना शुरू किया। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर एडवरटाइजिंग बोर्ड को भी बल्ले से क्षति पहुंचाई। इसके बाद डगआउट में रखी कुर्सी पर चिल्लाते हुए जोर से प्रहार किया था।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines