ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड जैसी विश्व चैंपियन टीम को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है, इससे इंग्लैंड को भारी झटका लगा है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने विश्व कप में 8 साल के सूखे को खत्म कर दिया है। अफगानिस्तान ने इस जीत का श्रेय भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को दिया है।
कोहली ने बताया था गेम प्लान- गुरबाज
अफगानिस्तान की ओर से ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 57 गेंदों में तूफानी 80 रन की पारी खेली। इस दौरान गुरबाज ने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इस पारी की बदौलत अफगानिस्तान इंग्लैंड को 285 रनों का टारगेट देने में सफल रही। गुरबाज के शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही टीम जीत दर्ज कर पाई। इस जीत के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने इसका श्रेय भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को दिया है। उन्होंने इस जीत के बाद कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली दुनिया के हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा हैं। खिलाड़ी उनका काफी आदर भी करते हैं। कोहली ने मुझे गेम प्लान समझाने में काफी मदद किया है। हमें कोहली ने सिखाया कि पारी को बड़ी कैसे बनाएं और प्रेशर में भी बड़े लक्ष्य कैसे दें।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विराट कोहली ने क्यों किया अनुष्का की तरफ इशारा..’तुम घर जाओ’, अब वीडियो हो रहा वायरल
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान ने इस जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। अफगान ने पहली बार इंग्लैंड जैसी धाकड़ टीम को विश्व कप में पटखनी दी है। इससे इंग्लैंड को गहरा घाव पहुंचा है। अब इंग्लैंड के लिए टॉप 4 में जगह बनान कठिन हो गया है। अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान को फायदा हो गया है। अभी भी पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर विराज है। वहीं, अफगानिस्तान इंग्लैंड को हराकर छठे स्थान पर पहुंच गई है।
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
6 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
34 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
59 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines