---विज्ञापन---

World Cup 2023: विराट कोहली ने क्यों किया अनुष्का की तरफ इशारा..’तुम घर जाओ’, अब वीडियो हो रहा वायरल

ODI World Cup 2023: भारत-पाक मैच के दौरान विराट कोहली का पत्नी अनुष्का की तरफ इशारा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची थी। अक्सर देखा गया है कि, विराट कोहली का मैदान से कोई न कोई मस्ती भरा वीडियो वायरल होता रहता है। लेकिन इस बार उनका स्टेडियम में बैठी पत्नी अनुष्का की तरफ इशारा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर विराट क्या कह रहे थे।

Voompla ने साझा किया वीडियो

बता दें, विराट कोहली के इस वीडियो Voompla ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ इशारा करते हुए कुछ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पता किसी को नहीं है कि आखिर विराट कह क्या रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, “मोबाइल फोन ऐसा है जैसे मैं क्या करु जॉब छोड़ दूं।” दूसरे यूजर ने लिखा, नहीं जाएगी वो विराट भाई…आपके सात ही जाएगी, वो औरत वो कुछ भी कर सकती है।”

---विज्ञापन---

अनुष्का को लेकर आ रही प्रेगनेंसी की खबरें

आपकों बता दें, अनुष्का शर्मा को लेकर लगातार प्रेगनेंसी की खबरें सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी तक अनुष्का शर्मा या विराट कोहली की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें, विराट और अनुष्का की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अनुष्का को व्हाइट ड्रेस में देखा गया था और वो लगातार टीम इंडिया चियरअप कर रही थी। यह पहली बार नहीं है कि जब अनुष्का टीम इंडिया का मैच देखने स्टेडियम पहुंची हो। इससे पहले भी उनको कई बार टीम इंडिया और पति विराट कोहली को सपोर्ट करते हुए देखा गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 16, 2023 08:34 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola