बांग्लादेश के बाहर होते ही तय हुए स्कॉटलैंड के मुकाबले, ICC ने जारी किया T20 World Cup का नया शेड्यूल

Updated Schedule For ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया शेड्यूल जारी किया है, क्योंकि बांग्लादेश के बाहर होने पर टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को मौका मिला है. इस नए टाइम टेबल में सिर्फ एक टीम रिप्लेस हुई, बाकि शेड्यूल पहले की तरह ही बरकरार है.

T20 World Cup 2026 Trophy

ICC Released Updated Schedule For T20 World Cup 2026: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक अपडेटेड शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसे भारत और श्रीलंका को टूर्नामेंट 7 फरवरी से होस्ट करना है. इस टाइम टेबल का रिवीजन इसलिए किया गया है क्योंकि बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है, और स्कॉटलैंड को उनकी जगह रिप्लेस कर दिया गया है.

विज्ञापन

स्कॉटलैंड के मुकाबले

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में इंग्लैंड, इटली, वेस्ट इंडीज़ और नेपाल के साथ शामिल किया गया. इससे पहले बांग्लादेश को कोलकाता में वेस्ट इंडीज़ (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी), और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ खेलना था, इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ एक मैच होना था.

विज्ञापन

ग्रुप सी में स्कॉटलैंड के मुकाबले

तारीखमैचवेन्यू
7 फरवरी 2026स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीजकोलकाता
14 फरवरी 2026स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड कोलकाता
17 फरवरी 2026स्कॉटलैंड बनाम नेपालमुंबई
19 फरवरी 2026स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीजकोलकाता

शेड्यल में हल्का बदलाव

नए शेड्यूल के तहत स्कॉटलैंड वही 4 टीमों के खिलाफ वही तारीखों और वेन्यूज पर मुकाबला करेगा. आईसीसी ने कंफर्म किया है कि सिर्फ टीम बदल गई है; मैच की तारीखें, वक्त और ग्रुप स्ट्रक्चर सहित बाकी सभी चीजें पहले की तरह ही हैं. टी-20 वर्ल्ड कप के किसी भी दूसरे मैच पर कोई असर नहीं पड़ा है.

विज्ञापन

नीचे देखें पूरा शेड्यूल


स्कॉटलैंड ने जताई खुशी

टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलने के बाद क्रिकेट सकॉटलैंड ने खुशी जताई है, और इस ग्लोबल टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट गई है. क्रिकेट स्कॉटलैंड की चीफ एग्जीक्यूटिव ट्रूडी लिंडब्लेड ने आईसीसी का शुक्रिया अदा किया है. इसके अलावा बोर्ड के चेयरमैन विल्फ वॉल्श ने कहा उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चीफ जय शाह की फोन आया था. स्कॉटलैंड की टीम भारत आने पहले इस ग्लोबल टूर्नामेंट की तैयारियां कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ