हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वनडे में जायसवाल की अनदेखी के लिए चयनकर्ताओं पर बरसे अश्विन, टैलेंट के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का चयन हो गया है. दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले होने वाले हैं. यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है. इस पर आर अश्विन ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल को लेकर आया खास बयान (Photo: ANI)

Yashasvi Jaiswal: 22 अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. वहां पर टीम इंडिया पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. टीम का चयन भी कर दिया है. कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों का सलेक्शन नहीं हुआ है. इस वजह से काफी चर्चा चल रही है. इसमें एक बड़ा नाम युवा यशस्वी जायसवाल का भी है. उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में उन्हें रोहित शर्मा के बैकअप के रूप में रखा था. इस बार उन्हें टीम से बाहर कर दिया है. पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन जायसवाल के समर्थन में उतर गए हैं. उन्होंने उनका चयन ना करने के लिए चयनकर्ताओं के ऊपर आरोप लगाया है. अश्विन ने कहा कि मैनेजमेंट टैलेंट के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

आर अश्विन ने क्या कहा?

अश्विन ने यशस्वी के चयन ना होने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “शुभमन गिल आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं. यशस्वी को उनकी जगह देनी चाहिए थी. ये बहुत ही गलत बात है. इससे यशस्वी का आत्मविश्वास खराब हो सकता है. उन्हें बिल्कुल भी गेम टाइम नहीं दिया जा रहा है. आप उनकी बैटिंग देख लो. कुछ साल पहले वो बढ़िया बल्लेबाजी करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. वो पहले रन मशीन थे. मैनेजमेंट और सलेक्टर्स ने उन्हें मौका देना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: टूटने से बचा वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 साल के खिलाड़ी ने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाकर मचाया धमाल

विज्ञापन

‘सलेक्टर्स ने यशस्वी से खुद पूछना चाहिए था’

आर अश्विन ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “यशस्वी के साथ बहुत गलत हो रहा है. सलेक्टर्स को उनसे खुद पूछना चाहिए था कि वो आखिरी दो वनडे खेलना चाहते हैं. वनडे के बाद तुरंत टेस्ट है लेकिन गेम टाइम के हमेशा अहमियत होती है. किसी को याद भी नहीं है कि वो आखिरी वनडे और टी20 कब खेल था. टेस्ट में श्रीलंका में वो आखिरी बार खेले थे. इसके बाद से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं मिला है. यशस्वी भारत के लिए कीमती टैलेंट है. सलेक्टर्स को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए.” यशस्वी अभी तक 6 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं. 6 पारियों में 285 से अधिक रन उनके नाम है. उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं.

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.

विज्ञापन

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम

श्रेयस अय्यर ( कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला फैसला, हेड कोच महेला जयवर्धने की अचानक टीम से विदाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola