‘फ्री में नहीं मिलनी चाहिए…’, इंडिया की 2 टीम बनाने वाले आईडिया पर भड़क उठे R Ashwin

R Ashwin on 2 Team India: टीम इंडिया को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि बीसीसीआई 2 टीम बनाने पर विचार कर रही है. इसको लेकर आर अश्विन ने विरोध दर्ज करवाया है. उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर क्या कहा है, आइए आपको भी बताते हैं. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) (9)

R Ashwin on 2 Team India: आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया का बिजी शेड्यूल शुरू हो जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई तैयारी में जुटा हुआ है. बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मैनेजमेंट 2 टीम इंडिया बनाने पर विचार कर रहा है ताकि एक ही समय पर टीम इंडिया 2 टीमों के साथ अलग-अलग टूर्नामेंट में खेल सके. सितंबर-अक्टूबर के महीने में होने वाले एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का टाइम ओवरलैप कर रहा है. दूसरी टीम कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की बात सामने आ रही है. टीम इंडिया के दिग्गज आर अश्विन इस आईडिया पर भड़क उठे हैं और उन्होंने अपने चैनल पर इसको लेकर कई बड़ी बातें कही हैं. 

विज्ञापन

फ्री में नहीं मिलनी चाहिए किसी को कैप

टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों की एंट्री को आर अश्विन ने पूरी तरह से गलत बताया. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया की कैप की क्या वैल्यू रह जाएगी. आपको प्राउड फील होना चाहिए उसे पहनते हुए क्योंकि आप पूरे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वो लोग आपको देख रहे हैं. आप अपना डेब्यू अपने फैंस के सामने करना चाहते हैं और सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं. आजकल ये बहुत हो रहा है कि खिलाड़ी टीम इंडिया में डेब्यू तो कर ले रहे हैं और लोग बाद में उनके बारे में भूल जाते हैं.”

विज्ञापन

इंडिया ए को मजबूत करना चाहिए

आश्विन ने बताया कि 2 टीम इंडिया बनाने की बजाय बीसीसीआई को इंडिया ए की ताकत को और बढ़ाना चाहिए. वो कहते हैं, “इंडिया कैप की वैल्यू होनी चाहिए. अगर आप उनको बड़े मंच पर मौका देना चाहते हैं तो इंडिया ए के साथ टूर पर भेजे. आप उनको इतनी आसानी से इंडिया की कैप नहीं दे सकते हैं. इंडिया ए के मैचों का टेलीकास्ट शुरू कीजिए ताकी लोग उन मैचों को देख सकें और मजा ले सके. लेकिन आप इस तरह से टीम इंडिया की कैप को फ्री में नहीं बांट सकते, उसकी वैल्यू होनी चाहिए.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ