IPL 2026: ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं आयुष म्हात्रे का परफेक्ट रिप्लेसमेंट, अश्विन ने CSK को दिखाया रास्ता

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनके बाहर होने के बाद अब आर अश्विन ने टीम को रिप्लेसमेंट के लिए 2 खिलाड़ियों के नामों का सुझाव दिया है. आइए आपको भी बताते हैं ये 2 खिलाड़ी कौन से हैं.

jacket (1) (8)

IPL 2026: आईपीएल 2026 5 बार की खिताब विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम ने इस सीजन ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया था. ऐसे में इस सीजन टीम का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है. टीम के लिए इस सीजन खिलाड़ियों की चोट भी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आई है. 3 बड़े खिलाड़ी अभी तक टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. हाल ही में 18 साल के युवा आयुष म्हात्रे के बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है. ऐसे में टीम अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में होगी. फ्रेंचाइजी के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने सीएसके के म्हात्रे के रिप्लेसमेंट के लिए 2 युवा खिलाड़ियों के नाम का सुझाव दिया है. 

विज्ञापन

ये 2 खिलाड़ी हो साबित हो सकते हैं अच्छा ऑप्शन

आर अश्विन ने चेन्नई की टीम को रास्ता दिखाते हुए 2 विकल्प रखे हैं. सबसे पहला तो टीम आरसीबी की टीम में शामिल युवा अंडर 19 विश्व कप विजेता बल्लेबाज विहान मल्होत्रा को स्क्वॉड का हिस्सा बना सकती है. वो फिलहाल आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं लेकिन लोन विंडो के तहत वो सीएसके का हिस्सा बन सकते हैं. उनके अंदर कमाल की प्रतिभा है और 7 मैचों से पहले फ्रेंचाइजी उनको स्क्वॉड में शामिल कर सकती है.

विज्ञापन

इसी के साथ टीम युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज अभिज्ञान कुंदू को भी स्क्वॉड में शामिल कर सकती है. मिनी ऑक्शन में उनको कोई खरीदार नहीं मिल पाया था. ऐसे में सीएसके उनको आयुष म्हात्रे की जगह ले सकती है.

कमाल की फॉर्म में थे म्हात्रे

आयुष म्हात्रे इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले 6 मैचों में 177.87 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. साल 2025 वैभव सूर्यवंशी पहली बार आईपीएल में खेलने के लिए उतरे थे. उन्होंने टीम के लिए खेले 7 मैचों में 240 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 34.28 का रहा था. अब तक खेले 13 मैचों में वो टीम के लिए 441 रन बनाए थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ