हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित शर्मा-विराट कोहली को खेलना चाहिए 2027 का ODI वर्ल्ड कप? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- दबाव में आ जाएंगे...

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली को फैंस 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. दोनों के लिए यह राह आसान नहीं होने वाली है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने रोहित-विराट के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
रोहित-विराट का क्या होगा फ्यूचर? (Image Credit: AI Generated)

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के दो सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. दोनों ही 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. उम्र बढ़ने के बावजूद रोहित-विराट ने अपनी फिटनेस बनाए रखी है और फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं. अगले वर्ल्ड कप तक रोहित 40 और विराट 39 साल के हो जाएंगे. सभी के मन में सवाल है कि दोनों को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन का मानना है कि मैनेजमेंट का सपोर्ट दोनों के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने में अहम किरदार निभाएगा.

क्या विराट-रोहित को खेलना चाहिए वनडे वर्ल्ड कप?

आर अश्विन ने ESPNCricInfo के साथ बात करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावना पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरा जवाब एकदम सटीक होगा. अगर मैनेजमेंट दोनों को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए चाहता है और सभी का समर्थन है, तो संभव है कि उन्हें स्क्वाड में शामिल कर उनके अनुभव का उपयोग किया जाएगा.’

अश्विन ने आगे कहा, ‘अगर अभी से यह सोच बन जाती है कि शायद उन्हें मौका नहीं मिले, तो खिलाड़ी दबाव में आ जाएंगे. मैं फिटनेस के मामले मे कोई विशेषज्ञ नहीं हूं लेकिन अगर सही तरह से रिहैब प्रोग्राम का आयोजन किया जाए और माहौल अच्छा रहा, तो ये खिलाड़ी 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेल पाएंगे. मुझे लगता है कि टीम को उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहिए.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में तकरार! गौतम गंभीर को सीनियर खिलाड़ी कर रहे ‘इग्नोर’, BCCI से सीधा संपर्क?

विराट मिस करेंगे AFG सीरीज, रोहित पर रहेंगी नजरें

IPL 2026 के बाद अब टीम इंडिया का फोकस 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया अपनी तैयारियों की शुरुआत करेगी. इस श्रृंखला में विराट कोहली नहीं खेलेंगे. IPL 2026 के फाइनल में कोहली को चोट आई थी और इसी वजह से वो बाहर हो गए हैं. उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में जगह मिली. रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल था लेकिन उन्हें खेलने की अनुमति मिल गई है. रोहित पर रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित करने का दबाव रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने कर दी आलोचकों की बोलती बंद! AFG के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले खुद को किया साबित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola