हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बाद MI छोड़ CSK में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या? आर अश्विन ने दिया सबसे बड़ा हिंट!

Hardik Pandya: IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबर सामने आ रही है. हार्दिक ने हाल ही में CSK में शामिल होने के हिंट दिए थे और अब आर अश्विन ने इन अफवाहों को हवा दे दी है.

विज्ञापन
हार्दिक बनेंगे CSK का हिस्सा?

Hardik Pandya: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर इसके बाद से सवाल उठने लगे हैं. कुछ दिनों पहले हार्दिक के MI के साथ रिश्ते खराब होने की खबर सामने आई थी. बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए किसी अन्य टीम का हिस्सा बन सकते हैं. हार्दिक पांड्या के CSK में शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है. अब आर अश्विन ने इन अफवाहों को हवा देते हुए संकेत दिए हैं कि CSK में पांड्या शामिल हो सकते हैं.

हार्दिक ने दिया CSK का हिस्सा बनने का हिंट!

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. लीग स्टेज के आखिरी मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी. उन्होंने फोटो पोस्ट की थी, जिसमें मोबाइल पर 07:07 दिख रहा था. फैंस ने इसे CSK के दिग्गज एमएस धोनी के जर्सी नंबर से जोड़ा. इसके बाद से अफवाहें हैं कि हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए MI छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं.

आर अश्विन ने अफवाहों को और हवा दी!

एक X पेज ने पोस्ट डालते हुए CSK फैंस से स्क्वाड में बदलाव और माथीशा पथिराना को वापस लाने के बारे में सवाल पूछा. आर अश्विन ने इसका जवाब दिया और उन्होंने हार्दिक की स्टोरी के ’07:07′ समय का उपयोग किया. उन्होंने कहा कि CSK में माथीशा पथिराना, हार्दिक पांड्या और बेन स्टोक्स का जुड़ना सबसे अच्छा फैसला होगा. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘माथीशा पथिराना, 07:07 और बेन स्टोक्स. ओपनिंग सही है. मिडिल ऑर्डर/फिनिशिंग में शिवम दुबे और 07:07 रहेंगे. जेमी ओवरटन और बेन स्टोक्स संतुलन प्रदान करेंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन के साथ फैंस ने की ‘बदतमीजी’! सोशल मीडिया पर आया इमोशनल रिएक्शन

हार्दिक पांड्या पर होगी अलग-अलग टीमों की नजर

हार्दिक पांड्या ने अगर मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला किया है, तो अलग-अलग टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश है. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स भी ऋषभ पंत से आगे बढ़कर नए कप्तान और स्टार खिलाड़ी की तलाश में होगी. चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी ट्रेड की संभावना में सामने आ रहा है. देखना होगा कि हार्दिक क्या फैसला करते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: प्लेऑफ में विराट कोहली के आंकड़े बढ़ा रहे RCB की टेंशन! GT के पास फाइनल का टिकट कटाने का मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola