IPL 2026: प्लेऑफ में विराट कोहली के आंकड़े बढ़ा रहे RCB की टेंशन! GT के पास फाइनल का टिकट कटाने का मौका

Virat Kohli Playoff Record: IPL 2026 में RCB और GT के बीच क्वालीफायर 1 होने जा रहा है. इस मैच में RCB फैंस को विराट कोहली से बहुत उम्मीद है. हालांकि, प्लेऑफ में कोहली का रिकॉर्ड फैंस और टीम की टेंशन बढ़ा रहा होगा.

Virat Kohli Shubman Gill
1 / 6

Virat Kohli Playoff Record: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन शानदार रहा है और अब क्वालीफायर 1 में उनकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने वाली है. विराट कोहली को बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है और फैंस को उम्मीद है कि GT के खिलाफ भी वो बड़ी पारी खेलेंगे. हालांकि, विराट कोहली के प्लेऑफ में आंकड़े जरूर RCB की टेंशन बढ़ा रहे होंगे. रिकॉर्ड से साफ पता चलता है कि अगर गुजरात टाइटंस ने विराट को जल्दी आउट कर दिया, तो वो आसानी से फाइनल का टिकट कटा सकते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली का प्लेऑफ में रिकॉर्ड

विराट कोहली का प्लेऑफ में रिकॉर्ड2 / 6

विराट कोहली ने IPL करियर में अब तक प्लेऑफ में कुल 17 मैच खेले हैं और 396 रन बनाए हैं. विराट का औसत इसी दौरान मात्र 26.40 का रहा है और उन्होंने 121.10 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. 17 मैचों में विराट सिर्फ दो बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं.

विज्ञापन

RCB का कैसा है प्लेऑफ में रिकॉर्ड?

RCB का कैसा है प्लेऑफ में रिकॉर्ड?3 / 6

RCB ने अब तक IPL प्लेऑफ में कुल 17 मैच खेले हैं और मात्र 7 में उन्हें जीत मिली है. प्लेऑफ में 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ में RCB का जीत प्रतिशत 41.18% है.

विराट कोहली का IPL 2026 में प्रदर्शन

विराट कोहली का IPL 2026 में प्रदर्शन4 / 6

IPL 2026 में विराट कोहली ने 14 मैच खेले हैं और 557 रन बनाए हैं. उनका औसत 50.63 का रहा है और उन्होंने 163.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इस सीजन विराट ने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

कोहली का विकेट दिला सकता है फाइनल का टिकट

कोहली का विकेट दिला सकता है फाइनल का टिकट5 / 6

विराट कोहली RCB के सबसे अहम बल्लेबाज हैं और प्लेऑफ में उनका रिकॉर्ड साधारण है. ऐसे में अगर GT किसी तरह से कोहली का विकेट झटकने में सफल हो जाती है, तो फाइनल का टिकट कटाना उनके लिए आसान हो जाएगा.

कहां होगा RCB vs GT मैच?

कहां होगा RCB vs GT मैच?6 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 26 मई यानी आज मैच होने जा रहा है. धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. शाम 7:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन