Mumbai Indians Possible Releases: IPL 2027 ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होना है. इससे पहले ट्रेड को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं. हर एक टीम को 17 नवंबर तक खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करनी है. सभी टीमें अगले सीजन की प्लानिंग में जुट गई हैं और अब खबर सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस अपने तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.
मुंबई इंडियंस से रिलीज हो सकते हैं 3 बड़े खिलाड़ी
द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस IPL 2027 ऑक्शन से पहले अपना पर्स खाली करना चाहती है. इसी वजह से उन्होंने कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का मन बना लिया है. मुंबई इंडियंस के पास अभी 55 लाख रुपये हैं. IPL के सीजन से पहले टीमों के खाते में 5 करोड़ रुपये जुड़ते हैं. ऐसे में मुंबई का पर्स लगभग 6 करोड़ हो जाएगा. मुंबई इंडियंस टीम क्विंटन डी कॉक, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को रिलीज करने का प्लान बना रही है.
क्विंटन डी कॉक को पिछले साल सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 132 रन बनाए. डी कॉक भले ही 1 करोड़ रुपये की राशि में MI से जुड़े थे लेकिन अब उन्हें रिलीज करने की चर्चा है. इसके अलावा 12.50 करोड़ के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी रिलीज हो सकते हैं. दीपक चाहर के लिए पिछले दो IPL सीजन अच्छे नहीं रहे हैं, जबकि उनकी सालाना IPL सैलरी 9.25 करोड़ है. मुंबई इंडियंस अगर इन तीनों खिलाड़ियों को रिलीज कर देती है, तो उनके पर्स में 29.30 करोड़ रुपये होंगे, जो मिनी ऑक्शन में खरीदी के लिए एक अच्छी रकम है.
ये भी पढ़ें:- टीमें खुश नहीं, फिर भी IPL में जारी रहेगा ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रूल, ऑक्शन से ठीक पहले हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई इंडियंस में हो रहे कई बड़े बदलाव
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कई बड़े बदलाव हुए हैं. महेला जयवर्धने का कार्यकाल MI से समाप्त हो गया है और कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. इसके अलावा रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को गेंदबाजी कोच और टी दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया गया है. बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा को नया कप्तान बनाने का सुझाव दिया था. हालांकि, MI ने रोहित को ही कमान संभालने के लिए कहा. शर्मा ने यह आग्रह मान लिया और जल्द ही मुंबई इंडियंस हिटमैन की कप्तान के रूप में वापसी का ऐलान कर सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, सिर्फ एक मैच के लिए थे उपलब्ध, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
38 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines