IPL 2026 Auction में क्विंटन डिकॉक का मालामाल बनना तय! मुल्लांपुर में मचाया तूफानी बैटिंग से कोहराम

Quinton de Kock IPL Auction: मुल्लांपुर में क्विंटन डिकॉक के आगे भारतीय गेंदबाज पानी मांगते हुए नजर आए. साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बैटर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. ऑक्शन से ठीक पहले डिकॉक ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है.

Quinton de kock

Quinton de kock smashed fifty in IND vs SA 2nd T20I

Quinton de Kock IPL Auction: मुल्लांपुर के मैदान पर क्विंटन डिकॉक बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे हैं. आईपीएल 2026 के ऑक्शन से ठीक पहले डिकॉक का बल्ला खूब गरज रहा है. टीम इंडिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में डिकॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका. इस फिफ्टी के साथ साउथ अफ्रीका का विकेटकीपर बल्लेबाज यकीनन कई आईपीएल टीमों की लिस्ट में शुमार हो सकता है. डिकॉक की दमदार फॉर्म को देखते हुए उनके नाम पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है.

विज्ञापन

डिकॉक ने मचाया कोहराम

मुल्लांपुर में खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में क्विंटन डिकॉक बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं. टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रीजा हेंड्रिक्स सिर्फ 8 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. हालांकि, दूसरे छोर से डिकॉक ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी.

विज्ञापन

डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए. डिकॉक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 26 गेंदों में पूरा किया. भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने निकोलस पूरन और जोस बटलर की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बरसात

टीम इंडिया के खिलाफ लगातार धांसू प्रदर्शन का इनाम क्विंटन डिकॉक को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मिल सकता है. डिकॉक के नाम पर नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है. साउथ अफ्रीका का विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा था, लेकिन केकेआर ने उन्हें ऑक्शन से ठीक पहले रिलीज कर दिया था. डिकॉक ने अपने बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है. हालांकि, हालिया फॉर्म को देखते हुए उनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ