Virat Kohli ने बनाया ऋषभ पंत के साथ वापसी का ‘मास्टर प्लान’, नया ऐलान उड़ाएगा सिलेक्टरों के होश 

Virat Kohli and Rishabh Pant: टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कोहली अब दिसंबर में ही दोबारा मैदान पर नजर आने वाले हैं. जहां पर कोहली के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी होने वाले हैं. पंत और कोहली ने अब कमबैक का मास्टर प्लान बना लिया है. जिससे सिलेक्टरों के भी होश उड़ सकते हैं.

Virat Kohli and Rishabh Pant

Virat Kohli and Rishabh Pant

Virat Kohli and Rishabh Pant: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद दिग्गज विराट कोहली इस साल कोई और मुकाबला नहीं खेलने वाले थे. कुछ ऐसा ही हाल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी था, हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला है. दोनों ही खिलाड़ियों के फैंस के लिए अब बड़ी खुशखबरी आई है. किंग कोहली अब दिसंबर महीने में ही दोबारा मैदान पर उतरने वाले हैं. जहां पर उनके साथ ऋषभ पंत भी खेलते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

विराट कोहली और ऋषभ पंत वापसी को है तैयार 

दिल्ली क्रिकेट टीम अब विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारी कर रही है. इस बीच डीडीसीए ने बड़ा ऐलान करते हुए फैंस को बता दिया है कि किंग कोहली और ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा. ऐसे में कोहली और पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहेंगे. वहीं 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में कोहली और पंत नॉकआउट मैचों के दौरान दिल्ली की टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं.

विज्ञापन

बीसीसीआई की इन मुकाबलों पर होगी नजर 

किंग कोहली और पंत के खेलने की वजह से इन मुकाबलों पर टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की भी नजर होगी. अगर पंत इस टूर्नामेंट में फेल होते हैं, तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वहीं विराट कोहली के फॉर्म पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी. कोहली अपनी वनडे फॉर्मेट की फॉर्म को विजय हजारे ट्रॉफी में भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे. कोहली और पंत अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो दिल्ली की टीम नॉकआउट स्टेज में आसानी से जा सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ