IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 मैच के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया. अब सुपर 8 की शुरुआत दोनों टीमें जीत के साथ करना चाहेंगी. जसप्रीत बुमराह के घर अहमदाबाद में मैच हो रहा है. बुमराह का रिकॉर्ड इस मैदान पर अच्छा है लेकिन साउथ अफ्रीका टीम की नींद एक अन्य भारतीय खिलाड़ी ने उड़ा रखी है. क्विंटन डी कॉक ने उस गेंदबाज का नाम बताया.
बुमराह नहीं, SA के लिए ये गेंदबाज बड़ा चैलेंज!
भारत के खिलाफ मैच से पहले साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. उन्होंने SA खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज वरुण चक्रवर्ती को बताया. उन्होंने ये भी माना कि चक्रवर्ती के खिलाफ उनका प्लान फेल भी हो सकता है. डी कॉक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी का खेलने का तरीका अलग है. अंत में हमें सही समय पर अपनी ताकत पर टिके रहना होगा. सिर्फ इतना है. वरुण चक्रवर्ती अभी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने लगभग दो महीने पहले सीरीज में भी हमारे खिलाफ कमाल किया था.’
क्विंटन ने आगे कहा, ‘उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों के पास सीरीज के बाद उनके खिलाफ खेलने के तरीके के बारे में बात करने के लिए कुछ होगा. उम्मीद है कि हमारा प्लान सफल हो. अगर प्लान सफल नहीं होता है, तो इसके पीछे एक कारण है. ऐसा इसलिए, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर 1 स्पिनर हैं. इसी वजह से हमें देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- लगातार फेल हो रहे अभिषेक को पूर्व कप्तान ने दिया कमबैक का ‘गुरुमंत्र’, SA के खिलाफ होगी चौके-छक्कों की बारिश?
अहमदाबाद में वरुण चक्रवर्ती का कैसा है प्रदर्शन?
वरुण चक्रवर्ती का अहमदाबाद की पिच पर बोलबाला रहा है. उन्होंने अब तक इस मैदान पर मात्र दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन कुल 7 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. उनका गेंदबाजी औसत मात्र 9.57 है. इससे पता चलता है कि वो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कितने घातक साबित होते हैं. इसी वजह से साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज उनसे खौफ में हैं.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: घर पर खेलने के बावजूद टीम इंडिया पर भारी पड़ेगी साउथ अफ्रीका! SA के स्टार बल्लेबाज का दावा
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
6 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
7 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
8 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
8 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
9 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
9 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines