हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में टूटते-टूटते रह गया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, क्विंटन डी कॉक हुए नाकाम

Most Dismissals By A Wicketkeeper In ICC T20 World Cup: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लेजेंड विकेटकीपर एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने तोड़ते-तोड़ते रह गए. प्रोटियाज कीपर इस टूर्नामेंट में डिसमिसल के मामले में अभी भी माही के साथ बराबरी पर हैं.

विज्ञापन
MS Dhoni and Quinton de Kock

Quinton de Kock Fails To Breaks MS Dhoni’s Record In T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के धाकड़ विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के लेजेंड एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते रह गए. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनके पास माही से आगे निकलने का पूरा मौका था, लेकिन वो अभी इस माइलस्टोन को क्रॉस नहीं कर पाए.

T20 WC में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार

टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने स्टंप्स के पीछे 32वां शिकार कनाडा के खिलाफ 9 फरवरी को किया था. धोनी ने 2007 से लेकर 2016 तक इस टूर्नामेंट के 6 एडिशन में हिस्सा लिया, 33 मैचों में विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए 32 डिसमिसल किए हैं , जिसमें 21 कैच और 11 स्टंपिंग शामिल हैं, लेकिन डी कॉक ने 11 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी कैच या स्टंपिंग नहीं कर पाए. यानी वो संयुक्त रूप से धोनी के साथ हैं.

यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ था मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मैच में अफगानिस्तान के सभी 10 विकेट गिरे, लेकिन इसमें दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक का कोई रोल नहीं था, हालांकि उनके पास अभी इस ग्लोबल टूर्नामेंट में काफी मौका है, वो न्यूजीलैंड और यूएई के खिलाफ ये मुकाम आसानी से हासिल कर सकते हैं, इन टीमों के खिलाफ प्रोटियाज को अगले ग्रुप मुकाबले खेलने हैं. डी कॉक ने टी20 वर्ल्ड कप के 29 मैचों की 29 पारियों में 32 डिसमिसल किए हैं, जिनमें 25 कैच और 7 स्टंपिंग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डिसमिसल्स

विकेटकीपरकब से कब तकमैचइनिंगशिकारकैचस्टंपिंगएक मैच में सबसे ज्यादा शिकारप्रति पारी डिसमिसल
एमएस धोनी (भारत)2007–201633323221114 (4 कैच, 0 स्टंपिंग)1.000
क्विंटन डी कॉक (द. अफ्रीका)2014–20242929322574 (3 कैच, 1 स्टंपिंग)1.103
कामरान अकमल (पाकिस्तान)2007–201430303012184 (0 कैच, 4 स्टंपिंग)1.000
दिनेश रामदिन (वेस्टइंडीज)2007–20162929271894 (0 कैच, 4 स्टंपिंग)0.931
कुमार संगकारा (श्रीलंका)2007–201431312612143 (2 कैच, 1 स्टंपिंग)0.838
जोस बटलर (इंग्लैंड)2012–20263631252643 (3 कैच, 0 स्टंपिंग)0.838
मैथ्यू वेड (ऑस्ट्रेलिया)2012–20242424201823 (2 कैच, 1 स्टंपिंग)0.833
मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)2007–20213324191093 (1 कैच, 2 स्टंपिंग)0.791
डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)2021–20241514161333 (3 कैच, 0 स्टंपिंग)1.142
ऋषभ पंत (भारत)2021–20241515161423 (3 कैच, 0 स्टंपिंग)1.066

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola