हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6, 6, 4, 4… 148.15 स्ट्राइक रेट, इंडिया के लिए भी गरजा पंजाब किंग्स के इस 23 साल के बल्लेबाज का बल्ला

India A Suryansh Shedge: इंडिया ए की टीम श्रीलंका के दौरे पर ट्राई खेलने गई है. इस सीरीज में अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स के एक बल्लेबाज का बल्ला जमकर गरजा है. इस 23 साल के युवा बल्लेबाज ने इंडिया ए के लिए 148 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

विज्ञापन
Source:- Instagram/suryanshshedge

India A Suryansh Shedge: इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. इंडिया ए के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया है. श्रीलंका ए के खिलाफ खेलते हुए इंडिया ए की टीम ने रोमांचक मुकाबला जीता था और अब टीम के सामने अफगानिस्तान ए की चुनौती है. इस मैच में पंजाब किंग्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली. आईपीएल में भी इस खिलाड़ी ने पंजाब की टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये 23 साल का युवा सितारा.

148.15 के स्ट्राइक से बनाए रन

आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्टार युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में एक बेहतरीन पारी खेली. इस मैच में उन्होंने टीम के लिए अंतिम ओवरों में 27 गेंदों में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 2 चौके तो वहीं 2 जबरदस्त छक्के भी जड़े. इस पारी में उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मैदान के हर तरफ शॉट्स खेले. इससे पहले श्रीलंका ए के खिलाफ भी 26 रनों की नाबाद पारी खेली थी. आईपीएल में पंजाब तो वहीं घरेलू क्रिकेट में वो मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. 

टीम इंडिया ने लगाया 349 का स्कोर

अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में इंडिया ए की टीम के बल्लेबाज शानदार रंग में नजर आए. उन्होंने मैदान के हर कोने में ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाए. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने इंडिया ए को तूफानी शुरुआत दिलाई. वैभव ने इस मैच में 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली तो वहीं प्रभसिमरन 69 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में भी अपना फॉर्म जारी रखा और उन्होंने 80 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. कप्तान तिलक वर्मा ने भी इस मैच में 73 गेंदों में 66 रन बनाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, बड़े टूर्नामेंट में फेल होने के बाद भी इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola