BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, बड़े टूर्नामेंट में फेल होने के बाद भी इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
BCCI announced India Women U19 squads: बीसीसीआई की तरफ से अंडर 19 महिला टीम इंडिया के लिए स्क्वाड का ऐलान हो गया है. श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर इस टी20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि शेड्यूल किस प्रकार होगा.
BCCI announced India Women U19 squads: बीसीसीआई की तरफ से अंडर 19 महिला टीम के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका की टीम टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आ रही है. इस दौरे पर 3 वनडे तो वहीं 3 टी20 मैच खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच 22 जून से सीरीज का आगाज होने जा रहा है. वनडे और टी20 दोनों के लिए भाविका अहीर को कप्तान नियुक्त किया गया है. हालांकि, अंडर 19 टी20 विश्व कप में उनका बल्ला खामोश ही रहा था. आइए आपको इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड और शेड्यूल दिखाते हैं.
विज्ञापन
भाविका अहीर को मिली कप्तानी
टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दोनों सीरीज में भाविका अहीर कप्तानी करती हुई नजर आने वाली हैं. आखिरी बार वो अंडर 19 टीम इंडिया के लिए महिला टी20 विश्व कप में खेलती हुई नजर आई थीं लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था.
विज्ञापन
🚨 News 🚨
India Women's U19 squads for upcoming Sri Lanka series announced.