Punjab Kings Playing 11: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सिर्फ चार प्लेयर्स को खरीदा. टीम ने सबसे बड़ी बोली बेन ड्वारिशस पर लगाई. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब ने कूपर कॉनोली को अपनी टीम में शामिल किया. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की नीलामी के बाद पंजाब कागज पर बेहद दमदार दिखाई दे रही है. इस बार की टीम की कोशिश ट्रॉफी का सूखा खत्म करने की होगी.
ऐसा होगा पंजाब का बैटिंग ऑर्डर
पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल 2026 में प्रभसिरमन सिंह और प्रियांश आर्य पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे. वहीं, नंबर तीन की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर संभालते हुए दिखाई देंगे. अय्यर का बल्ला पिछले सीजन जमकर गरजा था और उन्होंने पूरे सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जमकर कोहराम मचाया था.
शशांक सिंह नंबर चार और मार्कस स्टोइनिस पांचवें नंबर पर बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. मार्को यानसन और कूपर कॉनली फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. कॉनली प्लेइंग 11 में मैक्सवेल की जगह लेंगे.
बॉलिंग अटैक भी दमदार
पंजाब किंग्स का बॉलिंग अटैक भी काफी धांसू दिख रहा है. लॉकी फर्ग्यूसन अपनी रफ्तार के दम पर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों का अग्निपरीक्षा लेते हुए दिखाई देंगे. वहीं, उनका साथ अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार देंगे. अर्शदीप के लिए भी लास्ट सीजन कमाल का रहा था. युजवेंद्र चहल अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: नंबर 3 पर खेलेंगे वेंकटेश अय्यर! IPL 2026 में इन 11 प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरेगी RCB
आईपीएल 2025 में पंजाब की टीम खिताब से महज एक कदम दूर रह गई थी. हालांकि, टीम का प्रदर्शन पूरे सीजन कमाल का रहा था. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में टीम के प्लेयर्स ने धांसू प्रदर्शन करके दिखाया था. हालांकि, टीम इस बार पहली ट्रॉफी का लंबा इतंजार खत्म करना चाहेगी.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, कूपर कॉनली, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
11 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
47 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines