बल्ले के बाद गेंद से भी चमके कप्तान अभिषेक शर्मा, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ठोक दिया खिताबी दावा

Abhishek Sharma SMAT Performance: अभिषेक शर्मा इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 377.7 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी. इसके बाद उन्होंने गेंद से भी अपना कमाल दिखाया. उन्होंने पंजाब को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बना दिया है.

Abhishek Sharma SMAT Performance

अभिषेक शर्मा ने गेंद से भी किया कमाल

Abhishek Sharma SMAT Performance: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभिषेक शर्मा लगातार बवाल मचा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में पुडुचेरी के खिलाफ बल्ले ही नहीं, बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाया. पंजाब का टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन रहा है और इसका एक बड़ा कारण अभिषेक शर्मा हैं. उन्होंने अपने इस प्रदर्शन के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब की खिताबी जीत का दावा ठोक दिया है. बता दें कि अभिषेक जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे, क्योंकि 9 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू हो रही है.

विज्ञापन

बल्ले से अभिषेक ने मचाया तहलका

अभिषेक शर्मा ने 4 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब और पुडुचेरी के मैच में तहलका मचाया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद से ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने 9 गेंदों में 377.77 के स्ट्राइक रेट से 34 रन की पारी खेली. उन्होंने इसी बीच 4 चौके और 3 छक्के जड़े. 9 में से 7 गेंदों में तो उन्होंने बाउंड्री ही लगाई. अभिषेक शर्मा भले ही अच्छी शुरुआत को बड़ा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने पुडुचेरी के गेंदबाजी अटैक को बैकफुट पर भेज दिया. इसी के चलते पंजाब ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने गेंद से भी मचाया तहलका

अभिषेक शर्मा ने बल्ले से धुआंधार प्रदर्शन करने के बाद गेंदबाजी से भी सभी का दिल जीता. अभिषेक ने 4 ओवर फेंके और मात्र 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 5.75 की किफायती इकोनॉमी से गेंदबाजी की. बता दें कि अभिषेक ने आदित्य गढ़वाल, जशवंत श्रीराम और पुडुचेरी के कप्तान अमन खान को आउट किया. पुडुचेरी 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और पंजाब को 54 रन से बड़ी जीत मिली.

विज्ञापन

तगड़े प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मिला अवॉर्ड

बल्ले से अच्छी शुरुआत देने और गेंद से बवाल मचाने के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. अभिषेक ने साबित कर दिया है कि वो कोई दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के खिताब का असली दावेदार साबित कर दिया है. हालांकि, नॉकआउट मैचों के दौरान वो टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ