'शमी कहां हैं...' टीम इंडिया के सिलेक्शन पर हरभजन सिंह हुए आगबबूला, गंभीर-अगरकर को लगाई लताड़!

Harbhajan Singh Angry Team India Selection: मोहम्मद शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे हैं. हाल ही में रायपुर में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद हरभजन सिंह का टीम इंडिया के सिलेक्शन पर गुस्सा फूटा और उन्होंने शमी का जिक्र किया.

Harbhajan Singh Angry Team India Selection

हरभजन सिंह हुए गंभीर-अगरकर से नाराज!

Harbhajan Singh Angry Team India Selection: टीम इंडिया को रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 का टारगेट रखा था. इसे साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया. मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहद निराश किया और 8.2 ओवरों में 85 रन दिए. टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर फैंस हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से बेहद निराश हैं. अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह पर भी इनपर भारतीय टीम के चुनाव को लेकर आगबबूला हुए. वो मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिलने से गुस्सा थे.

विज्ञापन

टीम इंडिया के सिलेक्शन पर हरभजन का फूटा गुस्सा

मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं. इसी वजह से हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनका जिक्र करते हुए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर बात की. उन्हें लगता है कि प्रसिद्ध कृष्णा को अभी काफी कुछ सीखना है. हरभजन ने कहा, ‘मोहम्मद शमी कहां हैं? मुझे पता नहीं है कि उन्हें आखिर क्यों मौका नहीं मिल रहा है. मुझे पता है कि टीम इंडिया के पास प्रसिद्ध कृष्णा हैं. वो काफी अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना होगा. आपके पास बेहतरीन गेंदबाज थे. आपने उन्हें धीरे-धीरे बाहर कर दिया. हमें जसप्रीत बुमराह के बिना भी मैच जीतना सीखना होगा.’

विज्ञापन

‘सिराज कब एक फॉर्मेट प्लेयर बन गए?’

आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए सिराज का सिलेक्शन वनडे टीम में नहीं होने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मोहम्मद सिराज कब से सिर्फ एक फॉर्मेट के खिलाड़ी बन गए हैं. हमें लगता है कि वो विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वो वनडे से अचानक गायब कैसे हो गए हैं? वो घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और वनडे टीम में नहीं हैं. ये अजीब बात है कि दो साल तक वो वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. अचानक उनका नाम टीम से कैसे गायब हो गया? वो टी20 टीम में भी नहीं हैं.’

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा का पिछले 5 मैचों में प्रदर्शन

प्रसिद्ध कृष्णा को लगातार मौके दिए जा रहे हैं लेकिन वो पूरे ओवर भी नहीं फेंक पा रहे हैं. उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. नीचे पिछले 5 मैचों के स्टैट्स हैं:

विरोधी ओवर रन विकेट इकोनॉमी
ऑस्ट्रेलिया65629.33
ऑस्ट्रेलिया54519.00
ऑस्ट्रेलिया75217.42
साउथ अफ्रीका7.24816.54
साउथ अफ्रीका8.285210.20

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: इरफान पठान ने इस स्टार खिलाड़ी को बताया हार का असल जिम्मेदार, बल्लेबाजी में निकाली कमियां 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ