हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PSL 2026: लगातार दूसरे मुकाबले में बुरी तरह से हारी हैदराबाद किंग्समन, क्वेटा ग्लैडिएटर्स को मिली बड़ी जीत

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen: पाकिस्तान सुपर लीग का 5वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समन के बीच खेला गया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक बार फिर से गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. जहां पर क्वेटा की टीम ने इसका फायदा और टूर्नामेंट में जीत का खाता खोला है.

विज्ञापन
Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen: क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 5वां मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुआ. जहां पर क्वेटा की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर उनकी टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद किंग्समन की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी और मुकाबला 40 रनों के बड़े अंतर से हार गई. 

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान सउद शकील सिर्फ 4 रन ही बना सके. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज शमील हुसैन ने 41 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. रिली रोसो हालांकि अपना खाता नहीं खोल सके. जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हसन नवाज ने हुसैन का साथ दिया और 40 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. हालांकि उसके बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने कमबैक किया. अंत में टॉम कुरेन ने 18 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही जोड़ सकी. हैदराबाद किंग्समन के लिए रिली मेरेडिथ ने 3 विकेट हासिल किया. वहीं उनके अलावा महीश थीक्षाना और आकिफ जावेद ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.  

ये भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुनील नरेन ने रचा इतिहास, कीरोन पोलार्ड को पछाड़ा

विज्ञापन

हैदराबाद किंग्समन को मिली लगातार दूसरी हार  

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समन को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सैम अयूब एक बार फिर फेल हो गए. माज सदाकत तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. कप्तान मार्नस लाबुशेन ने 21 गेंदों में धीमी बल्लेबाजी करते हुए 23 रनों की ही पारी खेली. उस्मान खान और सैयद साद अली भी छोटे स्कोर पर पवेलियन लौटे. अंत में इरफान खान ने 33 रन तो वहीं हसन ने 31 रन बनाए. हालांकि उसके बाद भी हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 134 रन ही बना सकी और 40 रनों से मैच हार गई. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए अबरार अहमद ने 3 विकेट झटके. वहीं अहमद दानियाल को 2 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK को लगा तीसरा झटका, मैच विनर बल्लेबाज हुआ पहले 3 मैचों से बाहर!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola