PSL 2026: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल खेला जा रहा है. इस लीग में भी कई युवा पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना दम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. पेशावर जाल्मी के स्टार तेज गेंदबाज अली रजा ने कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रचने का का किया. उन्होंने तूफानी गेंदबाजी करते हुए इस मैच में हैट्रिक हासिल की. महज 18 साल की उम्र में ये कारनामा करने वाले वो पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी पाकिस्तान का गेंदबाजी इतनी कम उम्र में हैट्रिक हासिल नहीं कर पाया था.
अली रजा ने फेंका कमाल का स्पेल
पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मैच में अली रजा का बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. कराची की टीम ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शानदार स्कोर खड़ा कर लिया था. आखिरी ओवर में टीम मजबूत फिनिश की तरफ देख रही थी लेकिन अली रजा इस ओवर में अलग ही प्लान के साथ उतरे थे. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर 3 विकेट चटकाकर हैट्रिक हासिल की है. पेशावर के लिए ये इस सीजन की 8वीं जीत रही और इसी के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी स्थिति और भी ज्यादा मजबूत कर ली है.
कैसा रहा मैच का हाल?
कराची किंग्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. पेशावर की तरफ से अली रजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए तो वहीं कराची की तरफ से जेसन रॉय ने 51 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पेशावर जाल्मी की टीम ने 7 गेंद रहते ही 7 विकेट से मुकाबला अपना नाम कर लिया. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 से बाहर होने के बाद छलका आयुष म्हात्रे का दर्द, CSK स्टार ने फ्रेंचाइजी से किया ये वादा
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
17 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
27 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines