IPL 2026 से बाहर होने के बाद छलका आयुष म्हात्रे का दर्द, CSK स्टार ने फ्रेंचाइजी से किया ये वादा

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे चोट के चलते इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्होंने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. टूर्नामेंट के बाहर होने के बाद पहली बार उनका रिएक्शन सामने आया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

jacket (10)

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वो अभी तक इस सीजन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए वो तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन तभी उनके पैर में दिक्कत हुई और अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए. हाल ही में चेन्नई फ्रेंचाइजी की तरफ से ऑफिशियल जानकारी साझा की गई कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद उनका पहला रिएक्शन सामने आया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

विज्ञापन

सामने आया म्हात्रे का दर्द

18 साल के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद काफी निराश नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात पर अपना पहला रिएक्शन दिया. अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “निराश हूं कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब और योगदान नहीं दे पाएंगे लेकिन वादा करता हूं कि अगली बार और भी ज्यादा ताकत से वापसी करूंगा. बचे हुए सीजन के लिए टीम को ऑल द बेस्ट. येलो लव और सपोर्ट के लिए धन्यवाद.”

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन

आयुष म्हात्रे ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था. साल 2025 में वो पहली बार टीम के साथ जुड़े और कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 240 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.97 का रहा था. इस साल भी उनका बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने 6 मैचों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए. इसी के साथ वो ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए थे. उनका इस तरह से चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना चेन्नई की टीम की टीम के लिए बड़ा झटका है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ