PSL 2026: पेशावर जाल्मी के इस तेज गेंदबाज ने रच डाला इतिहास, बना ऐसा करने वाला पहला पाकिस्तानी क्रिकेटर

PSL 2026: पाकिस्तान के युवा स्टार तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान सुपर लीग में इतिहास रचने का काम किया है. पेशावर जाल्मी की तरफ से खेलते हुए इस तेज गेंदबाज ने हैट्रिक हासिल की. इसी के साथ वो इतनी कम उम्र में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

jacket (11)

PSL 2026: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल खेला जा रहा है. इस लीग में भी कई युवा पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना दम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. पेशावर जाल्मी के स्टार तेज गेंदबाज अली रजा ने कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रचने का का किया. उन्होंने तूफानी गेंदबाजी करते हुए इस मैच में हैट्रिक हासिल की. महज 18 साल की उम्र में ये कारनामा करने वाले वो पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी पाकिस्तान का गेंदबाजी इतनी कम उम्र में हैट्रिक हासिल नहीं कर पाया था. 

विज्ञापन

अली रजा ने फेंका कमाल का स्पेल

पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मैच में अली रजा का बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. कराची की टीम ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शानदार स्कोर खड़ा कर लिया था. आखिरी ओवर में टीम मजबूत फिनिश की तरफ देख रही थी लेकिन अली रजा इस ओवर में अलग ही प्लान के साथ उतरे थे. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर 3 विकेट चटकाकर हैट्रिक हासिल की है. पेशावर के लिए ये इस सीजन की 8वीं जीत रही और इसी के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी स्थिति और भी ज्यादा मजबूत कर ली है. 

विज्ञापन

कैसा रहा मैच का हाल?

कराची किंग्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. पेशावर की तरफ से अली रजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए तो वहीं कराची की तरफ से जेसन रॉय ने 51 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पेशावर जाल्मी की टीम ने 7 गेंद रहते ही 7 विकेट से मुकाबला अपना नाम कर लिया. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ