Lahore Qalandars vs Multan Sultans: लाहौर कलंदर और मुल्तान सुल्तान्स की टीमें पीएसएल 2026 के 11वें मुकाबले में आमने-सामने थी. जहां पर बारिश के कारण मुकाबला सिर्फ 13-13 ओवर का ही खेला गया. मुल्तान सुल्तान्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर लाहौर कलंदर की टीम ने 13 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 185 रन ठोक दिए. जवाब में मुल्तान सुल्तान की टीम 13 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और 20 रनों से मुकाबला हार गई.
लाहौर कलंदर की टीम ने खड़ा किया विशाल स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर की टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने 28 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. दूसरे सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने भी सिर्फ 19 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके बाद अब्दुल्लाह शफीक ने भी 14 गेंदों में 33 रन जड़ दिए. अंत में सिकंदर रजा ने 13 रन बनाए. जिसके कारण ही लाहौर कलंदर की टीम ने 13 ओवरों में ही 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन ठोक दिए. मुल्तान सुल्तान्स के लिए मोहम्मद इस्माइल ने 2 विकेट झटके. वहीं पीटर सिडल और फैसल अकरम को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच यशस्वी जायसवाल को मिली नई डील, रोहित-श्रेयस के खास क्लब में हुए शामिल
मुल्तान सुल्तान्स को मिली करारी हार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान्स की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान स्टीव स्मिथ सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं विकेटकीपर जोश फिलिप सिर्फ 1 रन ही बना सके. साहिबजादा फरहान ने भी सिर्फ 24 रन ही बनाए. शान मसूद ने 18 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. अंत में कप्तान एश्टन टर्नर ने 22 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए तो वहीं अराफत मिन्हास ने भी 25 रन बनाए. जिसके बाद भी मुल्तान सुल्तान्स की टीम 13 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और 20 रनों से हार गई. लाहौर कलंदर के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट झटके. शाहीन शाह अफरीदी और उबैद शाह ने 1-1 विकेट झटका.
ये भी पढ़ें: CSK vs PBKS: सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में की बल्लेबाजी, चेन्नई को मिला नया स्टार
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
45 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
48 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines