Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 फिलहाल खेला जा रहा है. जहां पर कुछ टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं. इन टीमों के कप्तान विदेशी है. इनमें से ही एक बड़ी फ्रेंचाइजी का कप्तान पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच में ही वापस अपने देश लौटने का प्लान बना रहा है. इसके पीछे का कारण सुनकर फैंस बहुत ज्यादा हैरान हो गए हैं. इस कप्तान का हाल में ही अपनी ही टीम के स्टार खिलाड़ी से मैदान पर बहस हो गई थी.
बीच सीजन अपने देश लौट रहे हैं कराची किंग्स के कप्तान
कराची किंग्स की टीम ने अब तक पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. फ्रेंचाइजी ने अब तक खेले अपने तीनों ही मुकाबले जीते हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर बीच सीजन अपने देश वापस लौट सकते हैं. इसके पीछे की वजह हैरान करने वाली है.
दरअसल टूर्नामेंट अब लाहौर से कराची शिफ्ट होने वाला है. ऐसे में कराची किंग्स की टीम अपना अगला मुकाबला 9 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ खेलने वाली है. जिसमें लंबा ब्रेक नजर आ रहा है. ऐसे में वॉर्नर इस ब्रेक के दौरान अपने घर जा रहे हैं. हालांकि वो 8 अप्रैल तक वो वापस लौट सकते हैं. ऐसे में वो 9 को मैदान पर नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: PSL में मोईन अली से ‘लड़ाई’ पर डेविड वॉर्नर ने दिया बयान, बताई Viral Video की पूरी सच्चाई
हाल में ही मोईन अली से भिड़े थे वॉर्नर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें डेविड वॉर्नर और मोईन अली बहस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं टीम के डायरेक्टर हैदर अजहर उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि बाद में वॉर्नर ने बताया कि उस दौरान वो मजाक में बहस कर रहे थे. बात वॉर्नर के फॉर्म की करें तो अब तक उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 3 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 31 की औसत से 93 रन बनाए हैं. जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है. कराची की टीम ने उन्हें इस सीजन के लिए 7.90 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच यशस्वी जायसवाल को मिली नई डील, रोहित-श्रेयस के खास क्लब में हुए शामिल
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
24 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines