---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

भारत में कहां देखें PSL 2026 का दूसरा एलिमिनेटर? ग्लेन मैक्सवेल दिखाएंगे अपना दम!

PLS 2026: पाकिस्तान सुपर लीग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. एलिमिनेटर 2 मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जाएगा. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें फाइनल में अपना जगह पक्की करने के लिए उतरेंगी.

---विज्ञापन---

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इस सीजन का दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. एलिमिनेटर 2 में इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन के बीच भिड़ंत होगी. इस्लामाबाद की कप्तानी शादाब खान के हाथों में होगी तो वहीं किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन के हाथों में होगी. इस्लामाबाद की टीम में हर किसी की नजरें ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर रहेंगी. उनके आने के बाद से टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने मिला है. ऐसे में भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण होगा या नहीं?

लाइव स्ट्रीमिंग भारत में होगी या नहीं?

भारत में पाकिस्तान सुपर लीग का लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है. टीवी और ओटीटी किसी भी प्लैटफॉर्म ने भारत में इसके लिए राइट्स नहीं खरीदे हैं. भारत के अलावा बाकी देशों में इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है. पाकिस्तानी फैंस पीएसएल 2026 के मैच ए स्पोर्ट्स, पीटीवी स्पोर्ट्स, जियो सुपर और टेन स्पोर्ट्स पर पर देख सकते हैं तो वहीं टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग टैपमैड, तमाशा और माइक्रो से प्लेटफार्म पर देखने को मिलेगी.

---विज्ञापन---

कितने बजे शुरू होगा ये मुकाबला?

इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन के बीच का ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधा घंटा पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

दोनों टीमों के स्क्वॉड

मार्नस लाबुशेन कप्तान, सैम अयूब, उस्मान खान, आकिफ जावेद, माज सादाकत, मोहम्मद अली, कुसल परेरा, इरफान खान नियाजी, हसन खान, शायन जहांगीर, ओटनियल बार्टमैन, हम्मद आजम, राइली मेरिडिथ, शारजील खान, आसिफ महमूद, हुनैन शाह, रिजवान महमूद, साद अली, तैय्यब आरिफ

---विज्ञापन---

शादाब खान कप्तान, सलमान इरशाद, एंड्रीस गौस, डेवोन कॉनवे, फहीम अशरफ, मार्क चैपमैन, मोहम्मद वसीम जूनियर, मैक्स ब्रायंट, इमाद वसीम, मेहरान मुमताज, शमर जोसेफ, रिचर्ड ग्लीसन, समीर मिन्हास, समीन गुल, मीर हमजा सज्जाद

ये भी पढ़िए- ‘टीम के लिए ये अच्छा नहीं…’, रियान पराग के LIVE मैच में सिगरेट पीने पर हेड कोच कुमार संगकारा ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

First published on: May 01, 2026 12:45 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola