PSL 2026: पाकिस्तान में आयोजित होने वाली फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग पीएसएल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. 26 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है लेकिन उससे पहले पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ जंग जैसे हालातों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुसीबत बढ़ाने का काम किया है. खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार की तरफ से पाकिस्तान में ट्रेवल नहीं करने की एडवाइजरी जारी की गई है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात बहुत तेजी से खराब हो रहे हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पेशावर ट्रेवल नहीं करने को कहा गया है.
पेशावर में होना है मुकाबला
पाकिस्तान सुपर लीग में 28 मार्च को मुकाबला पेशावर में खेला जाएगा. पेशावर अफगानिस्तान की सीमा के सबसे पास है तो ऐसे में वहां खिलाड़ियों को खतरा हो सकता है. पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी के बीच होने वाले इस मैच में कई ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी होंगे. एरॉन हार्डी पेशावर की टीम का हिस्सा हैं तो वहीं जैक फ्रेजर मैक्गर्क रावलपिंडी की टीम में शामिल हैं.
पाकिस्तान ने अटकलों को किया खारिज
पाकिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट के रद्द होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया गया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अगर हालात बिगड़ते हैं तो उन्हें प्राइवेट फ्लाइट से बाहर निकाला जाएगा. इसी के साथ पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए अच्छे इंतजाम किए गए हैं और अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने खेलने से मना नहीं किया है.
PSL में दिखेंगे कई बड़े खिलाड़ी
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कई बड़े ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी जिन्हें इस बार आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी की तरफ से भाव नहीं दिया गया वो पीएसएल में खेल रहे हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस खतरे को देखते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेते हैं तो पीएसएल के लिए बड़ा खतरा होगा.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को चैंपियन बनाएंगे ये 3 गेंदबाज! एक के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा विकेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines