PSL 2023: मोहम्मद आमिर के समर्थन में उतरे वसीम अकरम, बाबर आजम के 'खिलाफ' दिया बड़ा बयान

PSL 2023 Wasim Akram Mohammad Amir Babar Azam

PSL 2023 Wasim Akram Mohammad Amir Babar Azam

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के भले ही आधे से ज्यादा मुकाबले हो चुके हों, लेकिन अब भी एक मोमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने आक्रामकता दिखाते हुए विपक्षी टीम के कप्तान बाबर आजम की ओर गुस्से में बॉल फेंक दी थी। इसके बाद कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की काफी आलोचना भी हुई। बाबर आजम और चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी ने भी फील्ड पर इस तरह का व्यवहार न करने की सलाह दी थी, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम इन दोनों से इतर आमिर के समर्थन में उतर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खेल को मसाला देता है

कराची किंग्स के मुख्य कोच और पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने तेज गेंदबाज के एग्रेशन का समर्थन करते हुए कहा कि यह खेल को मसाला देता है। मुख्य कोच ने अरब न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मुझे लगता है कि आपको कैरेक्टर्स की आवश्यकता है। आपको थोड़ी प्रतिद्वंद्विता की भी जरूरत है। आमिर जिस तरह से एक गेंदबाज के रूप में बातें कर रहे हैं, मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

विज्ञापन

दोस्ताना व्यवहार खेल का हिस्सा नहीं होना चाहिए

अकरम का मानना ​​है कि दोस्ताना व्यवहार खेल का हिस्सा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा- पीएसएल या किसी भी अन्य खेल में जाने और बल्लेबाज से हाथ या गले मिलाने का क्या मतलब है? खेल से पहले या खेल के बाद मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन खेल के दौरान प्रोफेशनल रहें। मैदान के बाहर ये छोटे शब्द भी पीएसएल में मसाला जोड़ते हैं जो इसकी सुंदरता है। उन्होंने कहा- हमें व्यक्तिगत रूप से और लगातार आलोचना करने के बजाय इसका आनंद लेना चाहिए। आमिर वर्तमान में पीएसएल 2023 में पांचवें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उनके पास नौ विकेट हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ