नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के दौरान क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शुक्रवार को मुल्तान सुल्तांस और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। सुल्तांस की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा बल्लेबाज सैम अयूब ने अपनी स्टाइलिश बैटिंग से क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में पचासा ठोक डाला। सैम ने इस दौरान 3 चौके-3 छक्के ठोके। उन्होंने थर्ड मैन की ओर तो इतना कड़क-स्टाइलिश छक्का कूटा कि देखने वाले बस देखते ही रह गए।
एक पैर पर खड़े होकर सैम ने ठोका गजब छक्का
ये नजारा सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। सैम 9 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही अब्बास अफरीदी इस ओवर की पहली गेंद डालने आए सैम एक पैर पर खड़े हुए और बॉल को बिना देखे पैरों के बीच से उठाकर थर्ड मैन की ओर ठोक डाला। सैम का ये स्टाइलिश छक्का इतना शानदार, दमदार था कि कमेंटेटर भी तारीफ करते नहीं थके। हालांकि शानदार बल्लेबाजी कर रहे सैम 37 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें उसामा मीर ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। सुल्तांस के 211 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.1 ओवर में जाल्मी के 7 विकेट 135 रन पर गिर गए। इसके बाद पूरी टीम 18.5 ओवर में 154 रन पर आउट हो गई। मुल्तान सुल्तांस ने ये मैच 56 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
और पढ़िए – गजब करते हो नसीम शाह, पीएसएल में पहन लिया BPL का हेलमेट, PCB ने दी ये सजा
https://twitter.com/thePSLt20/status/1626609008307212289?cxt=HHwWgsDQicyR8JItAAAA
और पढ़िए – संदीप लामिछाने का पीछा नहीं छोड़ रहा विवाद, स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने क्रिकेटर के साथ कर दी ये हरकत
कौन हैं Saim Ayub
20 साल के सैम अयूब का जन्म पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था। बाएं हाथ के बल्लेबाज अब तक 10 फर्स्ट क्लास, 14 लिस्ट ए और 22 टी-20 मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में उनका औसत 32.25, लिस्ट ए में 46.64 और टी-20 में 25.40 है। उन्होंने अपना टी-20 डेब्यू 2021 में किया था। अपने छोटे से करियर में उन्होंने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी से महफिल लूट ली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
7 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines