हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PSL 2023: Rilee Rossouw का तूफान, गेंद को बना दिया 'हवाई जहाज', देखें वीडियो

विज्ञापन
PSL 2023 Rilee Rossouw

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के तहत शुक्रवार को मुल्तान सुल्तांस और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मुकाबले में मुल्तान के बल्लेबाज रिले रोसौव ने ऐसा गदर मचाया कि सब देखते ही रह गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोसौव ने आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग की और पेशावर जाल्मी के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। एक से एक करारे शॉट खेलकर रोसौव ने महज 23 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक डाली। वे ताबड़तोड़ अंदाज में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे।

ठोक डाला गगनचुंबी छक्का

रोसौव ने पेशावर के गेंदबाज सूफियान मुकीम की गेंद पर ऐसा गगनचुंबी छक्का ठोका कि बॉल काफी देर तक हवा में घूमती रही। ये नजारा 14वें ओवर में देखने को मिला। जैसे ही मुकीम इस ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान को 66 रन पर आउट कर चुके थे। जोश से भरे मुकीम की चौथी ही गेंद पर रोसौव ने घुटने मोड़े और कवर के ऊपर से बेखौफ छक्का कूट डाला। उनका ये छक्का देख पेशावर के खेमे में हलचल मच गई।

और पढ़िए – Temba Bavuma होंगे साउथ अफ्रीका के नए टेस्ट कप्तान, इस दिग्गज को बनाया गया बैटिंग कोच

विज्ञापन

36 गेंदों में ठोके 75 रन

रोसौव ने इस मुकाबले में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 208.33 की स्ट्राइक रेट से कुल 75 रन ठोके। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 12 चौके और 2 छक्के जड़े। मोहम्मद रिजवान ने 42 गेंदों में 66 रन जड़े। उन्होंने 9 चौके और एक छक्का जमाया। शान मसूद 25 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।

और पढ़िए – Ranji Trophy Final: सौराष्ट्र की जीत लगभग तय, बंगाल पर कसा शिकंजा

विज्ञापन

मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में बनाए 210 रन

रोसौव की धमाकेदार पारी की बदौलत मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में 210 रन बनाए। मिडल ऑर्डर पर डेविड मिलर ने 14 गेंदों में 23 और कीरोन पोलार्ड ने 6 गेंदों में 15 रन ठोके।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola