PSL 2023: ये राशिद खान का जलवा है, गुगली से उखाड़ डाला स्टंप, देखें शानदार video
Edited By Arpit Pandey

psl 2023 Rashid Khan clean bowled Mubasir Khan
Edited By Arpit Pandey

psl 2023 Rashid Khan clean bowled Mubasir Khan
PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स (Islamabad United vs Lahore Qalandars) के बीच खेले गए मुकाबले में लाहौर की टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के हीरो लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) रहे। जिन्होंने अपनी गेंदों पर बल्लेबाजों को जमकर नचाया।
लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने पहले बल्लेबाजी करते 226 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) की टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई। क्योंकि एक तरफ से राशिद खान ने विकेट निकालने का सिलसिला जारी रखा। राशिद खान ने Mubasir Khan और आसिफ अली को क्लीन बोल्ड कर इस्लामाबाद की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
https://twitter.com/thePSLt20/status/1633878988455018507?s=20
राशिद खान ने मैच में 4 ओवर में 21 रन देते हुए चार बल्लेबाजों को आउट किया। जिससे इस्लामाबाद की टीम बेकफुट पर आ गई और शानदार जीत हासिल हुई। इसके पहले बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने शानदार बल्लेबाजी भी की। उन्होंने 5 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें 2 शानदार चौके और 1 जबरदस्त छक्का भी लगाया।
https://twitter.com/thePSLt20/status/1633879674458869761?s=20
इससे पहले लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद की टीम 15 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
https://twitter.com/thePSLt20/status/1633874875470184451?s=20
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: