---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PSL 2023: लाहौर कलंदर्स की खिल गईं बांछें, पाकिस्तान पहुंचा स्टार ऑलराउंडर

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में जहां एक ओर टीमों में नए और युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर टीमों को अनुभवी खिलाड़ियों की कमी भी खल रही है। इस बीच लाहौर कलंदर्स फ्रेंचाइजी को खुशखबरी मिल गई है। अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में जहां एक ओर टीमों में नए और युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर टीमों को अनुभवी खिलाड़ियों की कमी भी खल रही है। इस बीच लाहौर कलंदर्स फ्रेंचाइजी को खुशखबरी मिल गई है। अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान पीएसएल के आठवें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, राशिद खान सोमवार देर रात दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे। लाहौर कलंदर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर का स्वागत करते हुए कहा, ‘खुश अमदीद’ (स्वागत)।

क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे

24 वर्षीय स्पिनर राशिद खान लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होने वाले मैच में भाग लेंगे, जो आज कराची में खेला जाएगा। राशिद खान घर की जिम्मेदारियों के कारण पीएसएल के इस सीजन से दूर थे, लेकिन उनके प्रशंसकों को अब खुशखबरी मिल गई है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS: इंदौर टेस्ट से होगी राहुल की छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

राशिद खान की जगह खेल रहे थे सैम बिलिंग्स

वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स गत चैंपियन कलंदर्स द्वारा एक ऑनलाइन रिप्लेसमेंट ड्राफ्ट में पीएसएल 2023 के लिए चुने जाने के बाद खान की जगह लाहौर के लिए खेल रहे थे। बिलिंग्स ने ट्विटर पर लिखा कि वह कलंदर्स परिवार में शामिल होकर बहुत खुश हैं। उन्होंने लिखा- “लाहौर कलंदर्स परिवार से जुड़कर बहुत खुश हूं! पहली बार पाकिस्तान में खेलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

और पढ़िए –PSL 2023: विकेट चटकाने के बाद हवा में उंगलियां क्यों घुमाते हैं उस्मान कादिर? गेंदबाज ने किया खुलासा

---विज्ञापन---

लाहौर कलंदर्स की हालत खस्ता

अब तक के मुकाबलों की बात की जाए तो लाहौर कलंदर्स की हालत काफी खस्ता है। टीम दो में से एक मुकाबले में जीत और एक में हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। देखना होगा कि राशिद खान के मैदान में उतरने के बाद कप्तान शाहीन अफरीदी को कितनी राहत मिलती है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 21, 2023 05:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola