PSL 2023: 'इसे कहते हैं गगनचुंबी छक्का'...Colin Munro के सिक्स से हैरान रह गए सभी, देखें

PSL 2023 Colin Munro Amazing Six watch video

PSL 2023 Colin Munro Amazing Six watch video

PSL 2023: पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कॉलिन मुनरो के बल्ला आग उगल रहा है। गुरुवार रात को खेले गए इस लीग के चौथे मुकाबले में कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम आमने-सामने थीं, मुरनो ने 58 रनों की तूफानी पारी खेल अपनी टीम इस्लामाबाद को मैच जिताने में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन

कॉलि मुनरो ने जिताया मैच

कॉलिन मुनरो ने इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलते हुए कराची किंग्स के खिलाफ 28 गेंद में 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के ठोके। उनकी टीम ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता। मुनरो से अपनी इस पारी में एक गगनचुंबी छक्का भी ठोका, जिस देख सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुनरो के छक्के पर झूम उठे फैंस

कॉलिन मुनरो से 7वें ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स फुलर के खिलाफ ये तूफानी छक्का ठोका, जो मिड विकेट के ऊपर से बहुत दूर जा गिरा। इस छक्के पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो इस्लामाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने 7 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। 174 रनों के टारगेट को इस्लामाबाद की टीम ने 18.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। मुनरो जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 28 गेंद में 58 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के ठोके।

कराची किंग्स प्लेइंग 11

जेम्स विंस, शारजील खान, हैदर अली, शोएब मलिक, मैथ्यू वेद (wk), इमाद वसीम (c), फ़िर खान, जेम्स फुलर, एंड्रयू टाय, मुहम्मद मौसी, मोहम्मद आमिर

विज्ञापन

रेफ्रिजरेंट यूनाइटेड प्लेइंग 11

हसन नवाज, पॉल स्टर्लिंग, कॉलिन मुनरो, रासी वैन डेर डूसन, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, फहीम अशरफ, टॉम कुर्रन, मोहम्मद वसीम जूनियर, रुम्मन रईस

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ