नई दिल्ली: पाकिस्तान के सभी प्रारूप के कप्तान और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाज बाबर आजम PSL के आठवें संस्करण में पेशावर जाल्मी के रंग में रंगेंगे। कराची किंग्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए हैदर अली और शोएब मलिक के बदले में अपने कप्तान बाबर आजम को पेशावर जालमी को बेच दिया है। फिलहाल, जालमी के लिए प्लेटिनम श्रेणी में बाबर एकमात्र खिलाड़ी हैं।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर किस टीम की चमकेगी किस्मत ? जानें क्या कहते हैं आंकड़े
सर्वोच्च स्कोरर हैं बाबर आजम
68 मैचों में 2,413 रन के साथ बाबर पीएसएल के सर्वकालिक सर्वोच्च स्कोरर हैं। बाबर ने पीएसएल के उद्घाटन संस्करण में इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद वे कराची किंग्स में शामिल हो गए। पीएसएल 2017 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट से पहले बाबर को कराची किंग्स ले जाया गया। तब से उन्होंने छह पीएसएल संस्करणों में कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व किया और इस वर्ष फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की। यह टूर्नामेंट अगले साल 9 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा और चार स्थानों लाहौर, कराची, रावलपिंडी और मुल्तान में खेला जाएगा।
18 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
हैदर वर्तमान में प्लेटिनम श्रेणी में किंग्स का एकमात्र खिलाड़ी है, जबकि मलिक इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर डायमंड में शामिल हैं। फ्रैंचाइजी के रोस्टर में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं – प्लेटिनम, डायमंड और गोल्ड कैटेगरी में तीन-तीन, सिल्वर में पांच, इमर्जिंग में दो और सप्लीमेंट्री पिक्स के रूप में अधिकतम दो खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
पेशावर ज़ालमी ने सात खिलाड़ियों को किया रिटेन
पेशावर ज़ालमी सात खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली एकमात्र टीम है। उन्होंने सिल्वर कैटेगरी में शारजील खान, मीर हमजा और आमिर यामीन और इमर्जिंग में कासिम अकरम को रिटेन किया है। गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स ने प्लेटिनम श्रेणी में शाहीन अफरीदी और राशिद खान को बरकरार रखा है। डायमंड कैटेगरी में ऑलराउंडर डेविड वाइज बरकरार हैं। जबकि लाहौर ने सात खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वे नियत समय में अपने आठवें रिटेन्शन की घोषणा करेंगे।
रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:
इस्लामाबाद यूनाइटेड: शादाब खान (प्लैटिनम), आसिफ अली (ब्रांड एंबेसडर) और मोहम्मद वसीम जूनियर (डायमंड), आजम खान, फहीम अशरफ और हसन अली (गोल्ड), कॉलिन मुनरो और पॉल स्टर्लिंग (सिल्वर)
कराची किंग्स: हैदर अली (प्लैटिनम), इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर और शोएब मलिक (डायमंड), आमिर यामीन, मीर हमजा और शरजील खान (सिल्वर), कासिम अकरम (इमर्जिंग)
लाहौर कलंदर्स: राशिद खान और शाहीन शाह अफरीदी (प्लेटिनम), डेविड विसे (डायमंड), अब्दुल्ला शफीक (गोल्ड), हैरी ब्रुक और कामरान गुलाम (सिल्वर), जमान खान (इमर्जिंग)। आठवें की घोषणा की जाएगी।
मुल्तान सुल्तान: मोहम्मद रिजवान (प्लैटिनम), खुशदिल शाह, रिले रोसौव और शान मसूद (डायमंड), शाहनवाज दहानी (ब्रांड एंबेसडर) और टिम डेविड (गोल्ड), अब्बास अफरीदी और एहसानुल्लाह (इमर्जिंग)।
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (प्लैटिनम), शेरफेन रदरफोर्ड और वहाब रियाज (डायमंड), मोहम्मद हारिस (गोल्ड), आमिर जमाल (ब्रांड एंबेसडर), सलमान इरशाद और टॉम-कोहलर कैडमोर (सिल्वर)।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: मोहम्मद नवाज (प्लैटिनम), इफ्तिखार अहमद और जेसन रॉय (डायमंड), मोहम्मद हसनैन और सरफराज अहमद (गोल्ड), नवीन उल हक, उमर अकमल (संरक्षक) और विल समीद (सिल्वर)
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines