पिच के एक ही तरफ दौड़े India-A के 2 बल्लेबाज, अजीबो-गरीब रन आउट का वीडियो वायरल
India A vs Sri Lanka A: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की, इस दौरान प्रियांश आर्य ने कंफ्यूजन की वजह से अपना विकेट गंवा दिया. वो अजीब तरीके से मैच में रन आउट हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Priyansh Arya Funny Run Out: 9 जून को दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-सीरीज के पहले मैच में, इंडिया-ए के बल्लेबाज प्रियांश आर्य की शानदार पारी का अंत एक अजीब रन-आउट के साथ हुआ. ये बाएं हाथ का बल्लेबाज क्रीज पर कंफर्टेबल दिख रहे थे, लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तालमेल की कमी के कारण उनकी पारी अचानक खत्म हो गई.
विज्ञापन
झटके के बाद संभली भारतीय टीम
यंग ओपनर वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट होने के बाद इंडिया-ए पर शुरुआती दबाव आ गया था. इसके बाद प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर पारी को संभाला, जरूरी रन जोड़े और एक मजबूत साझेदारी बनाने के इशारे दिए. पारी के बीच में कंफ्यूजन होने से पहले दोनों बल्लेबाज सेट लग रहे थे.
ये घटना 13वें ओवर में हुई जब गायकवाड़ ने गेंद को लॉन्ग-ऑफ की तरफ खेला और दूसरे रन के लिए कॉल किया. आर्य ने शुरू में तो रिएक्शन लेकिन वापस मुड़ते समय हिचकिचाए. इस देरी से दोनों बल्लेबाजों के बीच कंफ्यूजन पैदा हो गई और जब फील्डिंग करने वाली टीम ने तेजी से गेंद उठाई, तो वो दोनों पिच के एक ही छोर की ओर भागने लगे.
जब थ्रो आया, तब गायकवाड़ पहले अपना ग्राउंड बनाने में कामयाब रहे. आर्य ने पूरी कोशिश के साथ अपना बल्ला क्रीज की तरफ बढ़ाया, लेकिन टेलीविजन रिप्ले से पता चला कि विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के पास से गुजरते समय उनका बल्ला शायद रुकावट का शिकार हुआ था. थर्ड अंपायर ने मामले की समीक्षा की और आखिर फील्डिंग करने वाली टीम के फेवर में फैसला सुनाते हुए आर्य के आउट होने को कंफर्म किया.
इस फैसले ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी; कुछ लोगों का मानना था कि अगर कोई रुकावट न होती तो आर्य बच सकते थे. वहीं दूसरों ने रन लेने के दौरान हुई हिचकिचाहट को उनके आउट होने का मेन कारण बताया. बहस चाहे जो भी हो, इंडिया-ए को मुश्किल शुरुआत से उबारने में मदद करने के बाद आर्य की पारी 32 गेंदों में 32 रनों पर समाप्त हुई, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. भारत ने फिर 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 277 रन बना लिए, जिसमें सबसे बड़ा योगदान गायवकाड़ ने शतकीय पारी (101 रन) खेलकर दिया.