FIFA वर्ल्ड कप 2026 में कैसे अहम रोल निभा रहा है पाकिस्तान? बाबर आजम को भी मिला है खास इन्वाइट!

FIFA World Cup 2026 Ball Trionda: फीफा वर्ल्ड कप 2026 भले ही अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको होस्ट कर रहे हों, लेकिन इसकी ऑफिशियल गेंद 'ट्रायोंडा' पाकिस्तान में तैयार होती है. इसके अलावा ऐसी खबरें आईं थीं कि क्रिकेटर बाबर आजम को टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए स्टेडियम में इनवाइट किया गया था, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई हैं.

TRIONDA X @adidasfootball
1 / 7
TRIONDA

पाकिस्तान में बनने वाली फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ऑफिशियल बॉल 'ट्रायोंडा' अपने आप में खास है, इसकी क्वालिटी पिछले सभी एडिशंस की गेंदों से कैसे अलग है, आइए समझने की कोशिश करते हैं. (Photo- X/@adidasfootball)

विज्ञापन

नाम से खास

नाम से खास 2 / 7

'ट्रायोंडा'को टूर्नामेंट के 3 मेजबान देशों - अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को सेलिब्रेट करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके नाम में "Tri" (3 देशों को दिखाने वाला) और "Onda" (स्पेनिश शब्द जिसका मतलब लहर या वाइब है) शामिल हैं. बॉल के रंग-बिरंगे लाल, हरे और नीले ग्राफिक्स, साथ ही ईगल, मेपल लीफ और स्टार जैसे सिंबल, मेजबान देशों की पहचान को दर्शाते हैं. (Photo- X/@adidasfootball)

विज्ञापन

बेहतर ग्रिप

बेहतर ग्रिप 3 / 7

ट्रायोंडा की खासियतों में से एक इसका बेहतर सरफेस डिजाइन है. बॉल में टेक्सचर्ड पॉलीयुरेथेन कोटिंग और उभरे हुए पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर कंट्रोल मिलता है. ये बनावट खासकर गीले या नमी वाले मौसम में बहुत काम आती है, जिससे मैच के दौरान बॉल पर बेहतर पकड़ और हैंडलिंग मिलती है. (Photo- X/@adidasfootball)

4 पैनल वाली बनावट

4 पैनल वाली बनावट4 / 7

ट्रायोंडा में एक अनोखा चार-पैनल वाला स्ट्रक्चर है, जो इसे वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली अब तक की सबसे कम पैनल वाली बॉल बनाता है. मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एडिडास कंपनी के मुताबिक, गहरी सीम और नए तरह से पैनल लगाने से इसकी एरोडायनामिक स्टेबिलिटी बेहतर होती है, जिससे बॉल हवा में एक जैसी गति से चलती है और उसकी चाल का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है. (Photo- AI)

विज्ञापन

स्मार्ट बॉल टेक्नोलॉजी

स्मार्ट बॉल टेक्नोलॉजी 5 / 7

इस बॉल में एक एडवांस्ड 500Hz मोशन सेंसर लगा है जो हर टच और मूवमेंट को रियल-टाइम में रिकॉर्ड करता है. ये टेक्नोलॉजी VAR और सेमी-ऑटोमेटेड ऑफसाइड सिस्टम के साथ मिलकर काम करती है, जिससे अधिकारियों को सटीक डेटा मिलता है और वो गेम के दौरान तेजी से और सही फैसले ले पाते हैं. (Photo- AI)

रिचार्जेबल सिस्टम

रिचार्जेबल सिस्टम 6 / 7

इसके अंदर लगे इलेक्ट्रॉनिक सेंसर की वजह से, 'ट्रायोंडा' को मैच से पहले चार्ज करना पड़ता है. ये फीचर बॉल की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी क्षमताओं को दिखाता है और इसे फीफा वर्ल्ड कप में अब तक पेश की गई सबसे बेहतरीन फुटबॉल में से एक बनाता है. (Photo- X/@adidasfootball)

विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर मौजूदगी

व्हाट्सऐप पर मौजूदगी7 / 7

ट्रायोंडा ने मैदान के बाहर भी लोगों का ध्यान खींचा है. टूर्नामेंट के दौरान इसे व्हाट्सऐप पर एक खास फुटबॉल इमोजी के तौर पर दिखाया गया है, जिससे दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के बीच इसकी पहचान और बढ़ी है. (Photo-WhatsApp)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन