IPL 2026: पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी पिछले सीजन से लेकर अब तक कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी बेहद कम समय में ही अपनी टीम के सबसे बड़े मैच विनर बन गए हैं. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ी की तुलना शुरू हो गई है. अब टीम इंडिया के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने भी इन दोनों खिलाड़ियों को तुलना करते हुए बड़ा कमेंट किया है. अश्विन का बयान अब चर्चा का विषय बन गया है.
रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान
आईपीएल 2026 में प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी अपनी-अपनी टीम के लिए पावरप्ले में रनों की बारिश कर रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी अपने दम पर मैच का रुख पलट रहे हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर इन दोनों के बारे में बोलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘किसी को ऊपर-नीचे लाने का नहीं है, मगर ये जो प्रियांश आर्या है न, जितना आयुष म्हात्रे हैं, जितना वैभव सूर्यवंशी हैं, उससे भी थोड़ा एक कदम मुझे लग रहा है. तुलना नहीं कर रहा हूं क्योंकि ये बड़ा रन बना लेता है, इनके पास शॉट्स की रेंज ज्यादा है.’ ये दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल टीम इंडिया के लिए भी रेस में एक दूसरे के आमने-सामने हैं. हालांकि 15 वर्षीय होने के कारण वैभव सूर्यवंशी फिलहाल फैंस के फेवरेट बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: GT vs MI: शर्मनाक हार के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताई मैच गंवाने की असली वजह
सीजन खत्म होने तक दोनों में होगी टक्कर
अगर दोनों ही खिलाड़ियों को साल 2026 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करना है, तो उन्हें आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों में भी शानदार बल्लेबाजी करनी होगी. प्रियांश आर्या की पंजाब किंग्स टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी फिलहाल नॉकआउट के बेहद करीब नजर आ रही है. वहीं वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल जीत की पटरी से उतर गई है. जिसके कारण ही टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, टीम में शामिल हुआ धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
28 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines