Prithvi Shaw: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अगला सुपरस्टार माना जा रहा था. शॉ ने खुद को शुरुआती स्टेज में साबित किया था. लेकिन जितनी जल्दी उन्हें सफलता मिली थी, उतनी ही जल्दी वो टीम इंडिया से गायब भी हुए. पिछले 5 सालों से पृथ्वी शॉ किसी भी टीम का हिस्सा नहीं है. बीच में वो आईपीएल से भी गायब हो गए थे. लेकिन अब वो दोबारा वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं. पृथ्वी शॉ ने अपने कमबैक का मास्टरप्लान बना दिया है. जिसको लेकर अब उन्होंने खुलकर बात भी की है.
वापसी की तैयारी कर रहे हैं पृथ्वी शॉ
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पृथ्वी शॉ ने 7 पारियों में 2 अर्धशतक जड़ा है. शॉ हालांकि इससे भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं. अपनी वापसी के प्लान को लेकर पीटीआई से बात करते हुए पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैचों में कुछ पारियां खराब होगी और कुछ अच्छी होंगी. आउट होने के बाद मुझे बहुत ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत महसूस नहीं होती क्योंकि कुछ गेंदें अच्छी थीं और कुछ में मैं अपने शॉट्स खेलते हुए आउट हुआ हूं. इसलिए मुझे लगता है कि इन सभी पारियों में शुरुआत में कोई समस्या नहीं है. बल्लेबाजी अच्छी है, कुछ भी गलत नहीं हो रहा है. यह सिर्फ एक पारी की बात है.’
मुंबई छोड़कर अब महाराष्ट्र के लिए खेलने की बात पर पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा दौर है. मुझे लगता है कि मुंबई और पुणे बहुत दूर नहीं हैं. डेढ़ से 2 घंटे का अंतर है और मैं बहुत से खिलाड़ियों को जानता हूं. ऋतु (गायकवाड़), अंकित (बावने). ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके साथ मैं खेल चुका हूं और हमारा अच्छा तालमेल है. इसलिए मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैं यहां से बहुत दूर आ गया हूं. मैं बहुत सहज हूं और मैंने इसका बहुत आनंद लिया है.’
कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं पृथ्वी शॉ
ऋतुराज गायकवाड़ मौजूदा समय में इंडिया के लिए खेल रहे हैं. जिसके कारण ही कप्तानी पृथ्वी शॉ को सौंपी गई है. अपनी टीम के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने पहली पारी में बल्लेबाजी में भी अच्छा काम किया. दोनों टीमों ने अच्छी टक्कर दी क्योंकि यह विकेट अच्छा लग रहा था, लेकिन जाहिर है कि सीम गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी. पहली पारी में मुकाबला थोड़ा बराबरी का था, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें 25/3 पर आउट करने के बाद हमें यह आत्मविश्वास मिल गया कि हम यह मैच जीत सकते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं बुमराह और जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी भी आएंगे नजर
मोहम्मद शमी के खिलाफ खेलने को लेकर उन्होंने कहा, ‘शमी भाई वैसे ही गेंदबाजी कर रहे हैं जैसे वह करते थे. कोई बदलाव नहीं है. वह तेज गेंदबाजी कर रहे हैं. जाहिर है, यह दिमाग में है कि शमी भाई भारत के लिए इतना खेल चुके हैं. हमारे बल्लेबाजों को भी पता है कि शमी भाई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं. ऐसे हालात में ऐसे ट्रैक पर शमी भाई का सामना करना बहुत मुश्किल है. यह बात दिमाग के पीछे थी. लेकिन यह भी था कि शमी भाई का सामना अच्छी तरह कैसे किया जाए क्योंकि मुझे लगता है कि वह ऐसी पिचों के लिए मुख्य गेंदबाज हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
WPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
18 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
19 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
59 mins agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
1 hr agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
2 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines