Reason Prithvi Shaw-Musheer Khan Fight: मुंबई और महाराष्ट्र के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में तीन दिनों का फ्रेंडली मैच चल रहा था. इस दौरान पृथ्वी शॉ और मुंबई के स्पिनर मुशीर खान की मैदान पर लड़ाई हो गई. दोनों के बीच चीजें बिगड़ गई और अंपायर समेत अन्य प्लेयर्स को मैदान पर आकर चीजों को शांत करना पड़ा. ये चीज काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी लेकिन पृथ्वी शॉ और मुशीर के बीच बात क्यों बिगड़ गई, इसका कारण किसी को पता नहीं था. अब खुलासा हो गया है कि मुशीर की किस बात पर पृथ्वी को मिर्ची लगी और उनकी लड़ाई हो गई.
मुशीर खान की किस बात पर भड़के पृथ्वी शॉ?
पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने मुंबई के खिलाफ फ्रेंडली मैच में शतक लगाया. पारी के 74वें ओवर में शॉ ने शॉट लगाया लेकिन वो कैच आउट हो गए थे. जैसे ही शॉ जाने लगे, अचानक उनका गुस्सा फूटा और वो मुशीर खान की ओर बढ़े. पृथ्वी अपना बल्ला लेकर उनकी तरफ गए. इसकी वीडियो वायरल हो रही है, जहां उन्होंने स्पिन गेंदबाज की कॉलर भी पकड़ ली. दोनों को अंपायर्स और प्लेयर्स ने अलग किया.
अब क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शॉ की पारी के दौरान लगातार स्लेजिंग हो रही थी. पृथ्वी के आउट होने के बाद मुशीर खान के ‘थैंक यू’ शब्द का उपयोग करना भारतीय ओपनर को पसंद नहीं आया. इसी वजह से उनकी खान से लड़ाई हो गई. पृथ्वी को संभावित तौर पर युवा गेंदबाज का ये तरीका पसंद नहीं आया होगा और इसी कारण उनका गुस्सा फूटा.
ये भी पढ़ें:- शतक लगाने के बाद Prithvi Shaw ने खोया आपा, बीच मैदान मुशीर खान को मारने दौड़े! जमकर हुआ बवाल
पृथ्वी शॉ ने बनाए 181 रन
मुंबई और महाराष्ट्र के इस फ्रेंडली मैच में पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 220 गेंदों का सामना किया और 181 रन बनाए. उनकी इस पारी में 21 चौके और 3 छक्के थे. उनकी अर्शीन कुलकर्णी के साथ 305 रन की साझेदारी भी देखने को मिली. घरेलू सीजन शुरू होने से पहले पृथ्वी ने शानदार पारी खेलकर मोमेंटम हासिल कर लिया है. देखना होगा कि रणजी सीजन में वो कैसा कमाल करते हैं.
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ सीरीज से पैट कमिंस क्यों हैं बाहर? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
24 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
48 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines