Prithvi Shaw: सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए पिछले 2 से 3 साल अच्छे नहीं रहे हैं। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद शॉ का प्रदर्शन और खराब हुआ। जिसके कारण ही मुंबई की टीम में भी उनकी जगह नहीं बन पा रही थी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने टीम बदलने का फैसला किया। शॉ ने मुंबई को छोड़कर अब महाराष्ट्र की टीम से खेलने का फैसला किया है। जहां पर शॉ ने अपने डेब्यू मैच में कमाल का प्रदर्शन करके धमाकेदार शतक जड़ दिया है।
पृथ्वी शॉ ने जड़ा धमाकेदार शतक
बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र टीम के लिए डेब्यू किया है। जहां पर उन्होंने 140 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली है। इस पारी के साथ ही शॉ ने महाराष्ट्र की टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। शॉ ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके दमदार वापसी का बिगुल बजा दिया है। महाराष्ट्र की टीम ने 16 रनों की भीतर 4 विकेट गंवा दिया था। उस समय शॉ ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की और टीम को मुश्किल से निकाला। इस पारी में शॉ ने 154 चौके और 1 छक्का जड़ा। स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और जल्दी पवेलियन लौट गए।
आईपीएल में भी वापसी करना चाहते हैं पृथ्वी
टीम इंडिया में कमबैक करने से पहले पृथ्वी शॉ आईपीएल में वापसी करना चाहते हैं। 2 सीजन लगातार फेल होने के कारण पिछले सीजन पृथ्वी को आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला था। ऐसे में महाराष्ट्र के लिए अच्छा प्रदर्शन करके पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग में कमबैक कर सकते हैं। शॉ फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ एक ही टीम में खेल रहे हैं। ऐसे में उनका ऐसे ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करना सीएसके की टीम में एंट्री मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: टीम इंडिया के सिलेक्शन में हुईं 3 बड़ी गलतियां! कहीं हाथ से न निकल जाए ट्रॉफी?
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines