Asia Cup 2025: टीम इंडिया के सिलेक्शन में हुईं 3 बड़ी गलतियां! कहीं हाथ से न निकल जाए ट्रॉफी? 

Asia Cup 2025 के लिए अब अगर टीम इंडिया के सिलेक्शन पर नजर डाले तो 3 बड़ी गलतियां साफ नजर आ रही हैं। जिसके कारण भारत के हाथ से ट्रॉफी भी निकल सकती है।

Team India Asia Cup Team

Team India Asia Cup Team

Asia Cup 2025: बीसीसीआई ने एसीसी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जिसमें कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं। कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके सिलेक्शन के लिए अपना दावा ठोका था, लेकिन उसके बाद भी भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें इग्नोर कर दिया। ऐसे में अब अगर टीम इंडिया के सिलेक्शन पर नजर डाले तो 3 बड़ी गलतियां साफ नजर आ रही हैं। जिसके कारण भारत के हाथ से ट्रॉफी भी निकल सकती है।  

विज्ञापन

1.शुभमन गिल की वापसी बनेगी टीम इंडिया की समस्या 

इंग्लैंड दौरे पर कमाल का प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल की अब लंबे समय के बाद टी20 टीम में भी वापसी हो गई है। गिल की टीम में वापसी से कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की समस्या बढ़ने वाली है। गिल ने बतौर उपकप्तान टीम में वापसी की है, ऐसे में प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की हो गई है। इस स्थिति में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा। वहीं अगर इनके बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हुआ तो भी प्लेइंग 11 का बैलेंस खराब होगा। 

विज्ञापन

2. वाशिंगटन सुंदर को नहीं दिया मौका 

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वाशिंगटन सुंदर टीम का हिस्सा थे। ऐसे में उम्मीद था कि उन्हें एशिया कप 2025 में भी मौका दिया जा सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने सुंदर को बाहर कर दिया है। टीम इंडिया में स्पिन के सिर्फ 3 विकल्प नजर आ रहे हैं। दुबई में स्पिन को मदद मिलती है। ऐसे में टीम इंडिया एक और स्पिन का विकल्प रख सकती थी। लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे रिंकू सिंह की जगह सुंदर को मौका दिया जा सकता था। रिंकू सिंह ने पिछले 8 पारियों में सिर्फ 1 बार 12 रनों का आंकड़ा पार किया है। 

3. टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों की है भरमार 

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा मौका दिया है। जिसमें शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी टॉप ऑर्डर में ही खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में टॉप आर्डर के खिलाड़ी को मध्यक्रम में खिलाने से उसका प्रदर्शन भी गिर सकता है। एशिया कप 2025 से पहले ये रिस्क टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ