Prithvi Shaw: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले काफी समय से अपनी फिटनेस को लेकर जूझ रहे थे। दरअसल घुटने की चोट के चलते पृथ्वी पिछले काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर थे। जिसके बाद अब पृथ्वी शॉ पूरी तरह से फिट हैं और जल्द ही क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं। नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) बेंगलुरु ने पृथ्वी शॉ को फिटनेस टेस्ट में पास कर दिया है। काफी समय से पृथ्वी खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और प्रैक्टिस कर रहे थे। फिलहाल पृथ्वी एनसीए में ही नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
इस मैच में हो सकती है वापसी
रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ मुंबई टीम का हिस्सा हैं। अब रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई का अगला मैच कोलकाता के साथ 2 फरवरी से खेला जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में पृथ्वी शॉ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पूरे 6 महीने के बाद पृथ्वी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। पृथ्वी को साल 2023 में नॉर्थम्पटनशायर के लिए मैच खेलते हुए घुटने में चोट लग गई थी। जिसके बाद पृथ्वी टीम से बाहर हो गए थे। चोट लगने से पहले पृथ्वी कमाल की फॉर्म में थे उन्होंने 244 और 124 रनों की शानदार पारियां खेली थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पृथ्वी शॉ अब पूरी तरह से फिट हैं और वे रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले सकते हैं। बीसीसीआई द्वारा पृथ्वी शॉ के फिट होने की सूचना मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को भी दे दी गई है।
पृथ्वी शॉ नें भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2021 में खेला था, इसके बाद से उनको टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया। अभी तक पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में पृथ्वी के नाम 339 रन दर्ज हैं, वहीं वनडे में उनके बल्ले से 189 रन निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- IND Vs ENG: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड को धूल चटा चुकी है टीम इंडिया, क्या इस बार होगी कामयाब?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कैसे जीतेंगे दूसरा टेस्ट मैच? शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
35 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines