IND vs ENG: कैसे जीतेंगे दूसरा टेस्ट मैच? शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

India vs England 2nd Test : विशाखापट्टनम टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की खराब फॉर्म ने अब टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

India vs England 2nd Test Shubman Gill and Shreyas Iyer Poor form

गिल-अय्यर की खराब फॉर्म ने बढाई टेंशन Image Credit: Social Media

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहला मैच हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। अब दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। विशाखापट्टनम टेस्ट मैच से विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे इनफॉर्म बल्लेबाज बाहर रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है जो टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। खराब बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 231 रन नहीं बना पाई थी।

विज्ञापन

शुभमन गिल और अय्यर के लिए हो सकता है आखिरी मौका

दूसरे टेस्ट मैच के लिए अब टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों का सामना करने के लिए भारतीय बल्लेबाज नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है विशाखापट्टनम टेस्ट से शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर में से किसी एक खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि टीम इंडिया के बैटिंग कोच के बयान के बाद लग रहा है शुभमन गिल को एक और चांस मिल सकता है। पिछली 9 टेस्ट पारियों में गिल के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है।

विज्ञापन

https://twitter.com/redball2004/status/1752667996819280025

वहीं दूसरी तरफ यहीं हाल श्रेयस अय्यर का है पिछली 8-9 पारियों से श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी कोई अर्धशतक नहीं निकला है। अब देखने वाली बात होगी कि रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में किस-किस खिलाड़ी को मौका देते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा दूसरे मैच में अपनी बल्लेबाजी को भी थोड़ा सुधारना चाहेंगे। मैच अच्छा स्टार्ट लेने के बाद रोहित अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं तबदील कर पा रहे हैं। ऐसे में थोड़ा बहुत दबाव रोहित शर्मा पर भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ