Pratika Rawal Celebrated Team India Wheelchair: 52 साल के सूखे के बाद भारत की महिला टीम ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. 2025 वुमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका को 52 रन से मात दी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा और इसका एक बड़ा कारण सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल रही थीं, जिन्होंने लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दी. वो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. हालांकि, टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वो मैदान पर व्हीलचेयर में नजर आईं, जहां महिला टीम की अन्य प्लेयर्स ने उन्हें खड़ा करके डांस कराया. उन्होंने भारत की जीत का खूब जश्न मनाया.
प्रतिका रावल व्हीलचेयर छोड़ खुशी से झूमीं
सालों के सूखे को खत्म करके वुमेंस वर्ल्ड कप जीतना काफी बड़ी बात थी. इसी बीच महिला टीम की सदस्यों ने डांस करके जीत का जश्न मनाया. एक मोमेंट पर प्रतिका रावल भी वहां आईं. सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्हें फील्डिंग करते हुए चोट आई थी. इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थीं. टीम इंडिया की जीत के बाद रावल व्हीलचेयर पर आईं और उन्होंने वर्ल्ड कप हासिल करने पर खुशी जताई. इसी बीच वो खड़े होकर भारतीय प्लेयर्स के साथ खुशी से झूमीं. आप नीचे तस्वीर में उन्हें जश्न मनाते हुए देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- एक ‘थ्रो’ ने ऐसे बनाया टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन, अमनजोत कौर ने कर दिया बड़ा कमाल
प्रतिका रावल ने वुमेंस वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर क्या बोला?
मैच के बाद मैदान पर जश्न मनाने आईं प्रतिका रावल ने वुमेंस वर्ल्ड कप जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘मैं ये फीलिंग नहीं बता सकती. मेरे पास शब्द नहीं है. मेरे कंधे पर इस झंडे का बहुत महत्व है. इंजरी खेल का हिस्सा है लेकिन मैं खुश हूं कि इसके बावजूद मैं जश्न का हिस्सा बन सकी. मुझे जो महसूस हो रहा है, मैं उसे बयां नहीं कर पा रही हूं. हम बहुत लंबे समय में वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम हैं. पूरा देश इसका हकदार है. सच बोलूं, तो खेलने से ज्यादा इसे देखना मुश्किल था.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की इन 5 खिलाड़ियों ने धांसू प्रदर्शन से लूटी फाइनल में महफिल, चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
37 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
38 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines