cricket News - 2025-11-03T014807.413

एक 'थ्रो' ने ऐसे बनाया टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन, अमनजोत कौर ने कर दिया बड़ा कमाल

India Womens vs South Africa Womens: भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम को 52 रनों से विश्व कप 2025 के फाइनल में हरा दिया. हालांकि अमनजोत कौर ने एक थ्रो से मैच का पासा पलटा दिया.

India Womens vs South Africa Womens: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया और साउथ अफ्रीका को 52 रनों से पराजित कर दिया. हालांकि फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से अमनजोत कौर ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपनी रॉकेट थ्रो से साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी को तोड़ने में मदद की.

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ताजमिन ब्रिट्स को आउट किया, जो कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर चुकी थीं. ब्रिट्स के रन आउट होने के बाद ही अफ्रीका के खिलाड़ी एक के बाद एक धराशायी हो गई. ऐसे में कहा जा सकता है कि अमनजोत के एक थ्रो ने इस मैच का पासा पलट दिया. हालांकि इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ